छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ पुलिस की कामयाबी! 2 फरार मवेशी तस्कर गिरफ्तार! आईचर वाहन से तस्करी करते 21 बंधक मवेशियों को पुलिस करायी थी मुक्त

  • रैरूमाखुर्द पुलिस ने 02 फरार मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार…..
  • आईचर वाहन से तस्करी करते 21 बंधक मवेशियों को पुलिस करायी थी  मुक्त

रायगढ़। कल दिनांक 11.02.2024 को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा पशूक्रूरता मामले के 02 फरार आरोपी महमूद अंसारी और अलताफ अंसारी दोनों निवासी लोहरदगा (झारखंड) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर 2024 को चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन के नेतृत्व में चौकी रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा लाल रंग के आईचर वाहन में कृषक मवेशियों को बेरहमी पूर्वक ठूंस-ठूंस कर बगैर दाना पानी क्रूरता पूर्वक झारखंड बूचड़खाने ले जा रहे पशु तस्करों के वाहन को ससकोबा जंगल में पकड़ा गया था। तस्कर पुलिस की घेराबंदी को देखकर आरोपी वाहन छोड़कर भाग गये थे। रैरूमाखुर्द पुलिस द्वारा आईचर वाहन 01 EW 7855 में रखे 21 नग कृषक मवेशियों को मुक्त कराकर उनके चारा पानी की व्यवस्था किया गया।

चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन द्वारा आईचर वाहन जप्त कर वाहन के चालक और मालिक के विरूद्ध चौकी रैरुमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) अप.क्र. 362/2023 धारा 4, 6, 10 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में लिया गया है। विवेचना दरम्यान घटना दिनांक को ग्राम हैंजला लोहरदगा (झारखंड) निवासी महमूद अंसारी और अलताफ अंसारी द्वारा मवेशी तस्करी की जानकारी मिली। चौकी प्रभारी द्वारा दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर पतासाजी किया जा रहा था।

कल दिनांक 11.02.2024 को मुखबीर सूचना पर दोनों आरोपियों को बाकारूमा बेरियर के पास रैरुमाखुर्द पुलिस टीम ने पकड़ा। रैरुमाखुर्द पुलिस द्वारा आरोपी (1) मोहम्मद अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी उम्र 28 वर्ष (2) अल्ताफ अंसारी पिता मुस्लिम अंसारी उम्र 32 वर्ष निवासी जिला लोहरदगा झारखंड को पशूक्रूरता के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026