छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में जिंदल स्टील एंड पावर के चेयरमैन नवीन जिंदल का फूंका पुतला! मजदूरों की पिटाई से आक्रोशित भाजपा की युवा ब्रिगेड..

  • भाजयुमो नेता अंशु टुटेजा ने किया नवीन जिंदल का पुतला दहन
  • भाजपा सरकार में नही चलेगी उद्योग मालिकों की बर्बरता

रायगढ़. जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में ठेका मजदूरों के साथ हुई मारपीट ने अब तूल पकड़ लिया है। जिस बर्बरता पूर्वक मजदूरों को पीटा गया, उस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रायगढ़ में सोशल मीडिया से लेकर हर चौक चौराहा पर मजदूरों पर हुए लाठी चार्ज की निंदा हो रही है।

रायगढ़ में विरोध.. चेयरमैन नवीन जिंदल का पुतला फूंका

राजनीतिक पार्टी अभी इसमें अलग-अलग तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के साथ-साथ अब भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस पर जबरदस्त आक्रोश दिखाया है। कल रायगढ़ विधायक और मंत्री ओपी चौधरी ने भी इस पर कड़ा रोष व्यक्त किया था। युवा नेता अंशु टुटेजा के नेतृत्व में आज ढीमरापुर में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल का पुतला फूंका गया।

चेयरमैन नवीन जिंदल का पुतला फूंका

इस घटना के बारे में मीडिया को प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया गया कि “शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे जिंदल के ठेका कर्मचारियों के ऊपर जिंदल के गार्डों के द्वारा जो बर्बरता पूर्वक हिंसा की गई है. उसके विरोध में भाजयुमो नेता अंशु टुटेजा के नेतृत्व में आज ढीमरापुर चौक में जिंदल के मालिक नवीन जिंदल का पुतला दहन किया गया। जिंदल के सुरक्षा गार्डों के द्वारा जो बर्बरता दिखाई गई है उसकी चारों ओर निंदा हो रही है। कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिंदल प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ अब आमजनता उग्र हो गई है। जनता की भावनाओं के अनुरूप जिंदल प्रबंधन के विरोध में आज का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

भाजपा नेता अंशु टुटेजा ने कहा की “भाजपा की सरकार हमेशा जनता को जनार्दन मानकर सेवा कार्य करती है,भाजपा सरकार में इन मनचले उद्योग पतियों सुधर जाना चाहिए अन्यथा आम जनता अपनी लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ने को बाध्य होगी।”

चेयरमैन नवीन जिंदल का पुतला फूंका

आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,भाजपा मंडल अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, पूर्व पार्षद सावन चौहान, राजा चौबे, संतोष साहू, मीनाक्षी मेहर, लाल कुमार नायक, अंकुर गोरख, नवल किशोर, गुरुचरण भट्ट, प्रदीप खलको, जगत चौहान, नीतीश कुमार सिंह, श्रीयंश, शानू, पिंटू,प्रताप, निहाल ठाकुर,आनंद महापात्रे एवं अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026