छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में बीच बाजार दहशतगर्दी ! सुभाष चौक नगर निगम के सामने दुकानदार को दुकान से निकाल कर पीटा.. जमानत पर बाहर हैं आरोपी.. ख़ामोश हैं कोतवाली.. देखें CCTV वीडियो

रायगढ़। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्केट सुभाष चौक नगर निगम के सामने दहशतगर्दी का एक मामला सामने आया है। यहाँ एक दुकानदार के साथ दिनदहाड़े दुकान से निकाल कर दो लोगों ने मारपीट की है। दिनदहाड़े हुई यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना के बीच-बीच बचाव करने आए पड़ोसी दुकानदार को भी पीटा गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी द्वारा ऐसी घटना को यहां पर पहले भी अंजाम दिया जा चुका है।

देखें CCTV वीडियो

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुकान से निकाल कर पीटने वाला अजीज खान हैं। वह हाल ही में छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में जेल से जमानत में रिहा हुआ है। पीड़ित दुकानदार इस घटना का प्रत्यक्ष गवाह था और उसे गवाही से रोकने के लिए दिनदहाड़े उसे दुकान से निकलकर पीटा गया और धमकाया गया है। पीड़ित दुकानदार दहसत में है और कोतवाली पहुंचा है मगर अभी तक उसकी शिकायत पर अपराध दर्ज नहीं हुआ है।

इस मामले में पीड़ित दुकानदार अजय राठौर ने बताया कि अजीज खान द्वारा पहले भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था।पिछले महीने की 24 तारीख को इसी जगह पर एक महिला से छेड़खानी और मारपीट की गई थी। इस मामले का वह गवाह था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। अभी हाल ही में वह जमानत पर रिहा हुआ है और आज सुबह करीब 11 बजे वह अपने साथी के साथ मेरे दुकान में आया और मेरा बाल पकड़कर सड़क पर मुझे पीटने लगा। वह मुझे गवाही न देने के लिए धमका रहा था और लगातार पीट रहा था। मेरा पड़ोसी दुकानदार विजय ज्ञानवाणी बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। विजय ज्ञानवाणी भी इस मामले में एक गवाह है। इस घटना के बाद से वह काफी दहशत में है क्योंकि ऐसा उन्होंने दूसरी बार किया है।

दुकानदार को पीटते हुए आरोपी

पीड़ित ने यह अभी बताया कि आरोपी अजीज गुंडा प्रवृत्ति होने के के साथ-साथ राजनीतिक रसूख वाला भी है। उसका भाई भाजपा के बड़े पद पर है। इसलिए वह इस तरह की घटना को आसानी से अंजाम देता है। आज की घटना की भी लिखित शिकायत उसने कोतवाली पुलिस से की है। मगर पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके कारण हम दहसत में है और उनके हौसले बुलंद।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026