छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा: धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर बस और ट्रक की टक्कर, 15 से अधिक यात्री घायल

रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। यह सड़क हादसा सुबह करीब 9:00 बजे हुआ, जिसमें 15 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं।

​मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर रवाना हुई थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। जैसे ही बस मुख्य मार्ग पर आगे बढ़ी, सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

​हादसे की सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस व निजी वाहनों की सहायता से तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, 15 से अधिक यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारण मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर बहाल कराया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

सियासी गोता या सच में परवाह? केलो में कूदे मंत्री ओपी चौधरी तो कांग्रेस ने पूछा- ‘औद्योगिक कचरे पर कब चलेगा सफाई अभियान?’

केलो नदी में मंत्री ओपी चौधरी की छलांग पर गरमाई रायगढ़ की सियासत, विपक्ष ने पूछा- उद्योगों पर कार्रवाई से क्यों डरती है सरकार?
सितम्बर 24, 2026

रायगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट, जानें आज की वेदर रिपोर्ट

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा में नमी (Humidity) का स्तर 88% से 89% के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिसके कारण दिनभर ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।
सितम्बर 24, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है।
सितम्बर 24, 2026

2000 रुपये से ज्यादा के रेलवे टिकट पर क्या लगेगा अतिरिक्त UPI चार्ज..? यात्रियों को मिली राहत..?

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR सिस्टम के तहत यात्रियों पर उठाएंगे एमडीआर का खर्चा या आईआरसीटीसी या बैंक..? क्या कहती है रेलवे और नया नियम..
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में 28 सितंबर से शुरू होगी 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता: जुटेंगे प्रदेश के सभी संभागों के खिलाड़ी

वॉलीबॉल, खो-खो और कबड्डी स्पर्धाओं में प्रदेश के पांच संभागों के 360 खिलाड़ी और 80 ऑफिशियल लेंगे हिस्सा।
सितम्बर 23, 2026

रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 28 सितंबर तक कर सकते हैं आवेदन

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति ने किया अस्थायी परिसर का निरीक्षण, बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में मिलेगा दाखिला
सितम्बर 23, 2026

खराब मौसम से रद्द हुआ मुख्यमंत्री का रायगढ़ दौरा रद्द! अब ओपी चौधरी करेंगे चक्रधर समारोह का समापन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा निरस्त होने के बाद अब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी चक्रधर समारोह के समापन में शामिल होंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम तय समय पर होंगे।
सितम्बर 23, 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज पर बनी ‘राम-नामी’ को मिला सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निर्देशक भारतबाला गणपति को प्रदान किया रजत कमल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया प्रदेश के लिए गौरव का क्षण! जानिए कौन है राम नामी समाज
सितम्बर 23, 2026