छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सावित्री नगर धर्मान्तरण मामले में एक दर्जन महिला-पुरुषो के खिलाफ कई संगीन और गैर-जमनातीय धाराओं के तहत अपराध दर्ज! शाम को ही भेजा जेल!

रायगढ़। शनिवार सुबह इलाके में एक किराए के मकान पर कथित तौर पर धर्मांतरण के मामले में रायगढ़ की जूटमिल पुलिस ने कई गैर जमानती संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। जिसमें धार्मिक भावना आहत करने, बिगाड़ने से लेकर अपहरण, बलवा जैसे संगीन मामलों की की धाराएं लगी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में और भी धाराएं लगाई जा सकती हैं। घटना में मारपीट के दौरान कुछ लोगों को चोट लगी थी। उनके डॉक्टरी मुलाइजे के बाद इस केस में और भी धाराएं बढ़ सकती है। फ़िलहाल पुलिस ने सभी नामजदों को शनिवार शाम को रिमांड पर जेल भेज दिया है.

ये है नामजद

पार्षद मुक्तिनाथ प्रसाद  की शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ नामजद एवं दो दर्जन के करीब अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल है।इस कांड में शैलेंद्र सिंह, तुलसी लकड़ा, अनीता कुजूर, स्वर्ण कुजूर, उर्मिला कुजूर, अंजुम मिंज, कुलदीप तिर्की, मंगल प्रसाद उरांव, युवराज सिंह, मुकेश कुजूर, क्रिस्टीना तिर्की, मुक्ति तिर्की एवम अन्य के खिलाफ 147-IPC, 148-IPC, 149-IPC, 153-A, 295-A, 323, 365, 505(2)-IPC, 506(B)-IPC के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

ये है मामला

शनिवार सुबह रायगढ़ शहर के सावित्री नगर के बाहर जुनेजा बिल्डिंग में हो रहे कथित धर्मपरिवर्तन का  विरोध करने पहुंचे भाजपा पार्षदों और कार्यकर्ताओ के साथ, मौजूद महिलाओं और ईसाई धर्म गुरुओं द्वारा मारपीट की गयी थी। इस बीच वहा जमकर हंगामा भी हुआ.

सावित्री नगर वार्ड पार्षद मुक्तिनाथ ने बताया की सुबह सूचना मिली की कुछ लोगो द्वारा जुनेजा बिल्डिंग में हिन्दू लोगो का धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। जहा मैं कुछ लोगो के साथ पहुंचा तो वहा वे लोग हिंदू धर्म के लोगो को रिझाने के लिए टीवी में कुछ दिखा रहे थे। हमारे पहुंचने के बाद वे उग्र हो गए और वहा मौजूद महिलाओं द्वारा हम पर हमला किया गया। इसके बाद पार्षद से इसकी सुचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और धार्मिक किताबे, प्रोजेक्टर सहित 5 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए जूटमिल थाने लाया गया था।

मामले की वीडियो रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026