रायगढ़। रेल्वे ट्रेक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है. लाश कोतरा रोड़ रेल्वे फाटक के आगे रेलवे ट्रैक पर मिली है. स्थानीय लोगों की सुचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर कार्यवाही कर रही है.
स्थानीय लोगों के बताएं मुताबिक यह घटना बीती रात की बताई जा रही है. रेल्वे ट्रेक के पास एक मोटरसाइकिल भी लावारिस हालत में मिली है. जिसका नंबर-CG 11B-K4256 है.

खबर लिखे जाने तक लाश की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पुलिस लाश की पहचान के लिए लोगो से पुचछ कर रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पतासाजी की रही है.




