छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वोटर हेल्पलाइन एप एवं भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं मतदाता सूची में अपना नाम, मतदान केंद्र और मतदान तिथि की जानकारी…

रायगढ़, 6 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए देश में निर्वाचन संबंधी जानकारी आम जनता तक सरलता से पहुँचाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग प्रयासरत है। आयोग ने कई मोबाइल एप और पोर्टल के माध्यम से से चुनाव के प्रक्रिया की जानकारी सभी मतदाताओं को पहुँचाने का काम किया है। ‘वोटर हेल्पलाइन’ एप निर्वाचन से जुड़ी सभी जानकारी पाने के लिए उपयोगी  है। इसी प्रकार मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट https://elections24.eci.gov.in में भी जाकर निर्वाचन से जुड़ी जानकारी जैसे मतदाता सूची में अपना नाम खोजना, मतदान केंद्र, मतदान तिथि व समय की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मतदाता सूची में नाम– इस एप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं। इसके साथ ही वे यह भी चेक कर पाएंगे कि वे वोट डालने के योग्य हैं या नहीं।
वोटर रजिस्ट्रेशन और सुधार-मतदाता अपना मतदाता सूची में नाम रजिस्टर्ड नहीं है तो इस ऐप की मदद से वोटर्स मतदाता सूची में अपना वोटर 10 अप्रैल तक रजिस्टर कर सकते हैं।
वोटर स्लिप डाउनलोड– ऐप से वोटिंग के लिए इलेक्टोरल रोल या फिर डिजिटल फोटो वोटर स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
चुनाव से जुड़ी जानकारी- ऐप पर यूजर्स चुनाव से जुड़ी जानकारियां, रिजल्ट अपडेट और उम्मीदारों के बारे में डिटेल्स जान सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम कैसे खोजें-वोटर हेल्पलाइन एप की मदद से यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं, इसके साथ ही इलेक्टोरल लिस्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम सर्च करने के लिए आपको एप के होम पेज पर दिख रहे सर्च बार पर क्लिक करना है। सर्च बार पर टैप करते ही नया पेज ओपन होगा, जहां मोबाइल नंबर, क्यूआर कोड, डिटेल्स या इपिक नंबर डालकर यूजर्स मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढ सकते हैं।
मतदाता सूची में नाम खोजना- नाम, पिता/पति के नाम, जन्मतिथि, उम्र, लिंग, राज्य या चुनावी क्षेत्र की जानकारी के जरिए मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं।  
इपिक से खोजें-अगर आपके पास वोटर आई कार्ड हैं तो इपिक (मतदाता फोटो पहचान पत्र) नंबर डालकर नाम खोज सकते हैं।
मोबाइल नंबर-अगर आपको मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक है तो आप अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी मतदाता सूची में नाम खोज सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि यह एप मतदाता सूची, वोटर रजिस्ट्रेशन फॉर्म, मतदाता कार्ड में नाम पता में सुधार (मॉडिफिकेशन) डाउनलोड डिजिटल फोटो वोटर स्लिप, शिकायत, उम्मीदवार की डिस्प्ले, रियल टाइम इलेक्शन रिजल्ट डेटा जैसी अहम जानकारी मतदाता और नागरिक को प्रदान करता है। एप यूजर्स को इपिक कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक करने की सुविधा भी देता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026