छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शहर में दहशतगर्दो के खिलाफ रायगढ़ पुलिस सख्त! सुभाष चौक निगम के सामने दुकानदार को पीटने वालो के ख़िलाफ़ कोतवाली में गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज..

● ”शहर में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं”….एसएसपी ने थाना प्रभारियों को दिए निर्देश….

● गवाह से मारपीट करने वाले आरोपियों पर कोतवाली थाने में गैर जमानतीय अपराध दर्ज, मुख्य आरोपी अजीज खान गिरफ्तार…..

● छेड़खानी के आरोपी अजीज खान अपने दोस्तों के साथ मिलकर गवाह के साथ किया था मारपीट…

रायगढ़।। आज 18 दिसंबर के सुबह पुराना मंदिर के पास विजय ज्ञानवानी नामक व्यक्ति के साथ छेड़खानी मामले के आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू अपने दोस्तों के साथ मिलकर विजय ज्ञानवानी के दुकान आकर उसे छेड़खानी मामले में उसके खिलाफ गवाही देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए गाली गलौज, मारपीट किया गया।

देखें वीडियो

घटना को लेकर थाना कोतवाली में आहत विजय ज्ञानवानी पिता स्वर्गीय किशन चंद ज्ञानवाणी उम्र 38 साल निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली थाना चक्रधरनगर के आवेदन पर आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू एवं अन्य के विरुद्ध मारपीट वह अन्य गैर जमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रिपोर्टकर्ता विजय ज्ञानवानी ने बताया कि आज सुबह पुराना मंदिर के पास अपनी दुकान पर था, करीब 11.00 बजे अजीज खान और उसके दोस्त दुकान पर आये और छेड़खानी के प्रकरण में हमारे खिलाफ गवाही दिये हो कहकर जबरन रुपए मांग कर रुपए नहीं मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगे।

सरेआम मारपीट करते दुकानदार से

कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे ने बताया कि घटना को लेकर विजय ज्ञानवानी के आवेदन पर अजीज खान उर्फ भोंदू व अन्य के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत अपराध कायम कर मुख्य आरोपी अजीज खान उर्फ भोंदू को गिरफ्तार किया गया।

संबंधित खबर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा के सख्त निर्देश हैं कि शहर में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें, शहर में गुण्डागर्दी बर्दाश्त नहीं की जावेगी । कोतवाली पुलिस आगे भी असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्यवाही जारी रखेगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026