छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिंचाई पम्पों के ऊर्जीकरण हेतु आवश्यक विद्युत लाईनों के विस्तार के लिए राज्य शासन दे रही प्रति पंप 01 लाख का अनुदान!

  • सिंचाई पम्पों के ऊर्जीकरण हेतु आवश्यक विद्युत लाईनों के विस्तार के लिए दिशा-निर्देश जारी
  • विद्युत लाइन की स्थापना के लिए राज्य शासन दे रही प्रति पंप 01 लाख का अनुदान
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के किसानों को केवल प्रोसेसिंग राशि एवं सर्विस कनेक्शन चार्जेस, अन्य वर्ग के किसानों को सुरक्षा राशि के रूप में देना होगा अतिरिक्त चार्जेस

रायगढ़. राज्य शासन द्वारा कृषि कार्य हेतु सिंचाई पम्पों के ऊर्जीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत विद्युत लाईनों के विस्तार के लिए किसानों के सिंचाई पंप कनेक्शन एवं जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित एनीकट तथा राज्य में नदी-नालों के किनारे पम्पों के लिये आवश्यक विद्युत लाइन की स्थापना के लिए प्रति पंप 01 लाख रुपए का अनुदान दिया जाता है.

छ.ग.स्टेट पा.डिस्ट्री.कं.लिमि. रायगढ़ के अधीक्षण यंत्री (वृत्त) ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु राज्य में 56 हजार पंपों के विस्तार कार्य का लक्ष्य निर्धारित है। रायगढ़ जिले हेतु राज्य शासन द्वारा माह जुलाई 2023 की स्थित में औपचारिक्तापूर्ण लंबित 2001 पंपों के विस्तार कार्य का लक्ष्य निर्धारित है। जिसके विरुद्ध 12 जनवरी 2024 तक 354 पंपों के कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं। शेष पंपों के कार्य प्रगति पर है जिसे आगामी 31 मार्च 2024 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।  

योजनांतर्गत किसानों द्वारा नये विद्युत कनेक्शन प्राप्त करने हेतु निर्धारित दस्तावेज जैसा कि निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, कृषि भूमि से संबंधित बी-1, पी-2 खसरा, नक्शा एवं कृषि भूमि स्वयं के नाम से होने के संबंध में प्रमाण जमा कराना होगा। कृषि भूमि स्वयं के नाम से नहीं होने अथवा सम्मिलित खाते की होने की स्थिति में सहखातेदोरों का अनापत्ति पत्र या सहमति नॉन जूडिशियल स्टाम्प पेपर में प्रस्तुत करना होगा।
           

आवेदन संबंधित क्षेत्र के कनिष्ठ यंत्री वितरण केन्द्र के कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा उपरांत संबंधित कृषि भूमि का सर्वेक्षण किया जायेगा। सर्वे के दौरान निम्नदाब विद्युत लाईन पाये जाने पर विद्यमान लाईन से विद्युत कनेक्शन जारी करने हेतु कार्यवाही की जाएगी। विद्युत लाईनों के विस्तार होने की स्थिति में प्राक्कलन तैयार कर प्राक्कलन राशि अनुदान राशि से अधिक होने पर शेष राशि का भुगतान कृषक को करना होगा।

विद्युत कनेक्शन हेतु कृषक अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति का होने की स्थिति में उसे केवल प्रोसेसिंग राशि एवं सर्विस कनेक्शन चार्जेस जमा करना होगा एवं यदि कृषक अन्य वर्ग का है तो उसे प्रोसेसिंग राशि एवं सर्विस कनेक्शन चार्जेस के साथ सुरक्षा राशि 150 रूपये प्रति अश्व शक्ति भी जमा करना होगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026