छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हमले का शिकार हुए पत्रकार सत्यजीत घोष ने रायगढ़ पुलिस की जांच पर उठाई उँगली! कहा, पुलिस ने बदल दिया मेरे बयान को..

रायगढ़। पत्रकार सत्यजीत घोष पर हुए हमले पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस पर पत्रकार सत्यजीत घोष ने अपनी असंतुष्टि जताई है और साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया है कि उनके बयान को ही बदल दिया है और उसे गलत तरीके से प्रसारित किया गया है।

उन्हें पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है। उन्होंने कहा कि उन पर हमला हुआ है मगर पुलिस ने इस मारपीट बताया है।

उन्होंने कहा है कि मुझ पर हमला हर्ष न्यूज के डायरेक्टर व मॉल संचालक सुशील मित्तल मॉल के इशारे पर हुआ है मगर पुलिस ने मेरे बयान के आधार पर जांच नही किया। जिसके कारण हमलावरों के हौसले बुलंद है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर उन पर दोबारा हमला होता है तो इसकी जवाबदारी माल संचालक और रायगढ़ पुलिस की होगी।

बीती रात सत्यजीत घोष ने अपना यह बयान अपने सोशल मीडिया फेसबुक पर किया है। जिसके बाद से पत्रकारों एवं लोगों के लगातार प्रतिक्रिया उनके पोस्ट पर देखने को मिल रही है। इस मामले में सोशल मीडिया में रायगढ़ पुलिस की तगड़ी किरकिरी हो रही है।

देखिए सोशल मीडिया में उन्होंने क्या लिखा है

मै पत्रकार सत्यजीत घोष रायगढ़ प्रेस क्लब का सदस्य हूं।मुझपर 10/6/2024 की रात लगभग 10:30 बजे 2 अज्ञात युवकों द्वारा प्राणघातक हमला किआ गया। सर पर लगी गंभीर चोट की वजह से वर्तमान में मै जिला चिकित्सालय रायगढ़ में इलाजरत हूं। पुलिस ने आज 12/6/24 को दोनों आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी raigarh police & press ग्रुप में आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी पोस्ट की हैं जिसमे रायगढ़ पुलिस विभाग के द्वारा मेरे ऊपर हुए हमले से संबंधित सभी तथ्यों को गलत तरिके से प्रसारित किआ गया हैं। सर्वप्रथम घटना की जानकारी मेरे पत्रकार साथी द्वारा टीआई कोतवाली को मोबाइल पर देते हुए यह बताया गया था कि एसपी बंगले के पीछे मुझपर हमला हुआ हैं परन्तु पुलिस ने अचानक किए गए हमले को लड़ाई झगड़ा होना बताया हैं। पुलिस द्वारा पत्रकारों को घटना के संबंध में दी गई जानकारी में मेरे बयान को भी पूरी तरह से बदला गया हैं। मेरे ऊपर अचानक किसी भारी वस्तु से जानलेवा हमला हुआ हैं परन्तु पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी में लड़ाई झगड़ा होना लिखा गया हैं। मै पत्रकार सत्यजीत घोष पुलिस विभाग रायगढ़ द्वारा जारी सुचना का पूरी तरह से खंडन करता हु। पुलिस को दिए गए बयान में मैंने बताया हैं कि मेरे ऊपर हमला हर्ष न्यूज के डायरेक्टर व मॉल संचालक सुशील मित्तल के इशारे पर हुआ हैं। पुलिस ने मेरे बयान के आधार पर जाँच नहीं की हैं इसलिए मुझपर हमला कराने वाले के हौसले बुलंद हैं। यदि मुझपर दुबारा हमला होता हैं तो इसकी पूरी जवाबदारी मॉल संचालक सुशील मित्तल व रायगढ़ पुलिस विभाग की होंगी।

पत्रकार सत्यजीत घोष की फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026