छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रूपानाधाम प्लांट में घुसकर उत्पात मचाने वाले 05 और आरोपी गिरफ्तार! छेरछेरा चंदा मांगने प्लांट अंदर घुसकर सुरक्षाकर्मियों से गाली गलौच, मारपीट, बलवा का आरोप

  • रूपानाधाम प्लांट में घुसकर उत्पात मचाने वाले 05 और आरोपी गिरफ्तार….
  • पूंजीपथरा पुलिस ने बलवा समेत अजमानतीय धाराओं में गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर…..
  • छेरछेरा चंदा मांगने प्लांट अंदर घुसकर आरोपीगण किये थे सुरक्षाकर्मियों से गाली गलौच, मारपीट…..

रायगढ़। थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम सराईपाली स्थित श्री रूपानाधाम स्टील प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी में छेरछेरा के नाम पर चंदा मांगने घुसकर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले 5 अन्य आरोपियों की पहचान कर पूंजीपथरा पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड ज्युडिश्यल रिमांड पर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक प्लांट के महाप्रबंधक सुधीर कुमार सिंह (53 वर्ष) दिनांक 07 जनवरी 2023 को थाना पूंजीपथरा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 06 जनवरी 2023 के शाम करीब 04:30 बजे कंपनी के गेट पर करीब 40-50 असामाजिक तत्व छेरछेरा का चंदा मांगने आये थे। जिसमें से एक का नाम बबलू सोनी निवासी सराईपाली का रहने वाला है और एक का बरपाली महिला सरपंच का पति बाबू सिदार है। वे लोग चंदा मांगने प्लांट अंदर घुसने लगे तो सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हे रोका गया। तब वे लोग गाली गलौज करते हुये मेन गेट को धक्का से खोलकर अंदर घुस आये और सुरक्षाकर्मियों से हाथ, डण्डा से मारपीट किये।

थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर धारा 452, 294, 323, 147, 148, 427 भादवि का अपराध कायम किया गया। अपराध अनुसंधान के क्रम में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेन्द्र एसैया के हमराह स्टाफ पुलिस टीम द्वारा दूसरे ही दिन अपराध में संलिप्त दो आरोपी बबलू सोनी निवासी सराईपाली थाना पूंजीपथरा तथा नंद कुमार सिदार उर्फ बाबू सिदार निवासी बरपाली थाना पूंजीपथरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। अन्य आरोपियों की पतासाजी के क्रम में आज चश्मदीद गवाहों, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज पर 5 आरोपियों की पहचान किया गया है।

घटना में शामिल आरोपी- (1) भानु प्रताप भोय पिता त्रिलोचन भोय उम्र 19 साल (2) श्यामलाल सिदार पिता मनीराम सिदार उम्र 18 साल 6 माह (3) शत्रुघन सिदार पिता तुलसीराम सिदार 24 साल (4) रामाधीन सिदार पिता प्रेमलाल सिदार 24 साल (5) प्रेम सिदार पिता स्वर्गीय सोखाराम सिदार उम्र 29 साल सभी निवासी बरपाली थाना पूंजीपथरा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध में शामिल होना बताया है।

जिनसे अपराध में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 13 एल. ए. 0974 तथा आरोपी भानु प्रताप भोय और श्यामलाल सिदार से घटना में प्रयुक्त दो डंडा जप्त कर आरोपियों को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेंद्र एसैया हमराह स्टाफ एएसआई जय राम सिदार, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद यादव, आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह, विद्याधर सिदार शामिल थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026