छोड़कर सामग्री पर जाएँ

14 साल की बच्ची को भगा ले गया था 23 साल का युवक! चक्रधरनगर पुलिस ने झारसुगुड़ा से किया गिरफ्तार

रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र से लापता 14 साल की नाबालिग बालिका के मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल एक्का को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

घटना 30 मई की है। नाबालिग बालिका घर से मेडिकल स्टोर दवा लेने निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 31 मई को परिजनों ने चक्रधरनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 11 जून को बालिका को जूटमिल के पास से बरामद कर लिया था। महिला पुलिस अधिकारी और कोर्ट के समक्ष बालिका के बयान दर्ज कराए गए। जांच में सामने आया कि रामभांठा निवासी 23 वर्षीय साहिल एक्का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

पुलिस हिरासत में आरोपी युवक

बालिका ने अपने बयान में किसी भी तरह के दुष्कर्म की बात से इनकार किया है। हालांकि, परिजनों की बिना सहमति के नाबालिग को साथ रखने पर मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 18 जोड़ी गई। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए फरार चल रहा था।

पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साहिल झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास घूम रहा है। चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने झारसुगुड़ा पहुंचकर घेराबंदी की और उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026