छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सिसरिंगा धान मंडी में दो ट्रकों से 1900 बोरा धान ज़ब्त! UP नंबर की गाड़ी देखकर ग्रामीणों रोका

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ अनुभाग के धान उपार्जन केन्द्र सिसरिंगा में आज संयुक्त जांच दल राजस्व, खाद्य, सहकारिता, बैंक, मंडी विभाग धरमजयगढ़ के द्वारा एवं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा रोके गये 2 ट्रक लोडमय धान की जांच की गई। गाड़ी नंबर यूपी-21, सीएन 7070 एवं यूपी-21 डीटी 3930 में अवैध रूप से धान उपार्जन केन्द्र सिसरिंगा में खाली होने आये धान बोरे सहित ट्रक को पकड़ा गया।

उक्त ट्रकों में लोडमय धान बोरे 1900 बोरी (40 किलोग्राम प्रति बोरी) वजन 760 क्ंिवटल में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति काडरो जिला-जशपुर का स्टेंसिल लगा पाया गया। जो 21 जनवरी को मॉ कमला राईस मिल के द्वारा उक्त धान का उठाव किया गया था। जिसकी पुष्टि रायपुर से प्राप्त ऑनलाईन रिपोर्ट एवं एवं काडरो समिति जिला जशपुर के जावक पंजी से की गई।

खाद्य अधिकारी, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि धान उपार्जन केन्द्र सिसरिंगा खरीदी केन्द्र प्रभारी डाटा एण्ट्री आपरेटर पुरूषोत्तम दास महंत द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों ट्रक में लोड धान का परिदान किया जा रहा था किन्तु खरीदी प्रभारी का बयान एवं जांच में पाये गये तथ्य अनुसार उक्त दोनों ट्रकों का धान आदिम जाति सेवा सहकारी समिति काडरो जिला जशपुर का पाया गया, जो मां कमला राईस मिल में ना जाकर आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिसरिंगा में खाली करने के उद्देश्य से लाया गया था।

सिसरिंगा धान मंडी में दो ट्रकों से 1900 बोरा धान ज़ब्त!

उक्त दोनों ट्रकों को जप्तशुदा लोडमय धान 1900 बोरी वजन 760.00 क्विंटल धान जप्त कर धरमजयगढ़ थाना के अभिरक्षा में दिया गया है। विस्तृत जांच की कार्यवाही जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026