रायगढ़। दो दिन पहले रायगढ़ के शनि मंदिर के पास एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में रायगढ़ पुलिस को मिला था जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था और उसकी इलाज की के दौरान बीती रात मौत हो गई। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसके लिए प्रयासरत है।
थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत 02 मई के सुबह शनि मंदिर के ढलान के पास एक युवक घायल अवस्था में मिला। जिसे संभवत: वाहन की ठोंकर से चोट आयी थी।
घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल युवक ने अस्पताल में अपना नाम सुरेंद्र सिंह बताया था। जिसकी ईलाज दौरान मेडिकल कल रात्रि (04 मई के मध्य रात्रि 01:35 बजे) निधन हो गया।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती दौरान घायल युवक की सुध लेने कोई नहीं आया। घटना के संबंध में जूटमिल पुलिस को आज अस्पताल तहर्रिर प्राप्त होने पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
जूटमिल पुलिस द्वारा मृतक सुरेंद्र सिंह (उम्र करीब 23-24 साल) के वारिसानों का पता लगाने जिले के सभी थाना/चौकी को वितंतु संदेश से सूचित कर उसके फोटो कोटवार एवं विभिन्न व्हाटसअप ग्रुपों में शेयर किया गया है।



