छोड़कर सामग्री पर जाएँ

WhatsApp ग्रुप में एक फेक पोस्ट से ठग लिए 20 हज़ार!

रायगढ़। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से खरसिया के युवक से ₹20000 की ठगी कर ली गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सक्ती जिले का रहने वाला है।

रायगढ़ पुलिस ने इस बारे में बताया है कि जिला सक्ती निवासी शैलेंद्र कुमार कुर्रे द्वारा व्हाटसएप ग्रुप में जनरेटर बेचने के नाम पर फेक पोस्ट शेयर कर खरसिया के लीलेश कुमार पटेल के साथ 20 हजार रूपये की ठगी की गई। लीलेश पटेल की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते आरोपी शैलेंद्र कुमार कुर्रे को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ठगी को लेकर कल थाना खरसिया में पीड़ित लीलेश कुमार पटेल पिता लखन लाल पटेल उम्र 35 वर्ष निवासी चपले द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी व्यक्ति द्वारा रायगढ़ डी जे वालो का वाटसअप ग्रुप बनाया है। जिसमे पिछले 8 माह से जुडा है। दिनांक 23  मई को शैलेंद्र कुर्रे दवारा ग्रुप में एक जनरेटर का फोटो शेयर कर बेचने का जिक्र किया गया था। जनरेटर खरीदी की इच्छा जाहिर कर शैलेन्द्र से संपर्क किया जो अपने आप को शिवरीनारायण का रहने वाला बताया, जनरेटर का सौदा 60,000 रूपया में तय हुआ। जिसे लेने शैलेन्द्र शिवरीनारायण बुलाया और 20,000 रूपये एडवांस ट्रांजेक्शन से बैंक खाते में प्राप्त कर लिया।

जब लीलेश जनरेटर लेने शिवरीनारायण गया तो 4-5 घंटे, शैलेन्द्र इधर-उधर गलत पते पर भटकाते रहा और फिर अपना मोबाईल स्वीच आफ कर लिया। विवेचना दरम्यान पीड़ित से रूपये ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट, बैंक डिटेल प्राप्त कर नवपदस्थ टीआई कुमार गौरव साहू द्वारा आरोपी के बैंक अकाउंट को होल्ड कराया गया और तत्काल कार्यवाही करते हुये आरोपी शैलेंद्र कुमार कुर्रे निवासी धमनी को हिरासत में लिया गया।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन पर घटना में इस्तेमाल सिम को जप्त किया गया तथा आरोपी शैलेंद्र कुमार कुर्रे पिता बिसाहू कुर्रे उम्र 22 वर्ष निवासी धमनी थाना हसौद जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी ने और भी लोगो से इस प्रकार की ठगी करने की जानकारी मिली है।

रायगढ़ पुलिस की अपील है, ऑनलाइन शॉपिंग एवं अंजान सोशल मीडिया ग्रुप में लेन-देन खरीदी पर सावधानी बरतें। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, उमाशंकर धृतांत, आरक्षक सत्यनारायण सिदार की विशेष भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026