छोड़कर सामग्री पर जाएँ

30 करोड़ से संवरेंगे रायगढ़ जिले के स्कूल.. अगले शिक्षा सत्र से 31 आत्मानंद स्कूल और होंगे संचालित, उन्नयन हेतु दिए जा रहे 15.72 करोड़

  • 30 करोड़ से संवरेंगे जिले के स्कूल
  • 10 करोड़ से होगा जिले के 182 स्कूलों का कायाकल्प, पौने तीन करोड़ की पहली किश्त जारी
  • 31 नवीन आत्मानंद स्कूलों के उन्नयन के लिए सीएसआर से दिए जा रहे 15.72 करोड़, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
  • 1962 के पूर्व बने स्कूलों में मरम्मत के लिए दिए जा रहे 4 करोड़
  • भवनों के जीर्णोद्धार के साथ अतिरिक्त कक्षों का भी होगा निर्माण
  • निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के साथ काम करने के कलेक्टर ने दिए हैं निर्देश

रायगढ़. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश भर के विद्यालयों के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए शासन द्वारा राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। जिसके तहत राज्य शासन द्वारा स्कूलों के काया कल्प के लिए राशि जारी कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में स्कूलों को संवारने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए लगभग 10 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि राज्य शासन द्वारा दिया जा रहा है। इस राशि से जिले के 182 स्कूलों में मरम्मत कार्य होंगे तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष का निर्माण करवाया जाएगा। पहली किश्त के रूप में 2 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि जारी किया गया है। इसी के साथ ही 1962 के पूर्व निर्मित स्कूल भवनों के मरम्मत व रखरखाव के लिए 4 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं।

अगले शिक्षा सत्र से 31 आत्मानंद स्कूल और प्रारंभ हो रहे हैं इसके उन्नयन के लिए कलेक्टर सिन्हा ने सीएसआर मद से 15 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इन विद्यालयों में मरम्मत का कार्य तेजी से पूरा करवाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए है। उन्होंने कहा कि इस राशि से स्कूलों में अधोसंरचना विकास के कार्य पूरी गुणवत्ता से किए जाए।इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के द्वारा निम्न व मध्यम आय वर्ग के बच्चों को बिना फीस के चिंता किए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में भी निरंतर कार्य हो रहा है।

अगले शिक्षा सत्र से 31 आत्मानंद स्कूल और होंगे संचालित, उन्नयन हेतु दिए जा रहे 15.72 करोड़
अगले शिक्षा सत्र से जिले के 31 विद्यालय उन्नयन पश्चात स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित होंगे। ये स्कूल जिले के सभी 7 विकासखंडों से चिन्हांकित किए गए हैं। इन स्कूल भवनों के उन्नयन के लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 15 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि सीएसआर से स्वीकृत की है। जिससे यहां भवन के जीर्णोद्धार के साथ-साथ अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा सके।

1962 से पहले बने स्कूलों में 4 करोड़ से होगा मरम्मत
जिले में 1962 से पूर्व के निर्मित भवनों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 4 करोड़ 8 लाख रुपए की राशि दी जा रही है। जिससे ऐसे 128 स्कूल भवनों में मरम्मत व जीर्णोद्धार के कार्य और 23 भवनों में बालक व बालिका शौचालय का निर्माण करवाया जायेगा।

ये विद्यालय बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
शास.उ.मा.विद्यालय महापल्ली, मुकुन्द देव गुप्ता शास.उ.मा.विद्यालय लोईंग, शास.उ.मा.विद्यालय पतरापाली, शास.उ.मा.विद्यालय टारपाली, शास.उ.मा.विद्यालय चक्रधर नगर रायगढ़, शास.उ.मा.विद्यालय नंदेली, शास. उ.मा.विद्यालय किरोड़ीमलनगर, शास.उ.मा.विद्यालय पडिग़ांव, शास.उ.मा.विद्यालय तेतला, शास.उ.मा. विद्यालय औरदा, शास.उ.मा.विद्यालय बड़े भंडार, शास.उ.मा.विद्यालय कन्या घरघोड़ा, शास.उ.मा.विद्यालय रायकेरा, शास.उ.मा.विद्यालय छर्राटांगर, शास.उ.मा.विद्यालय गोरपार, शास.उ.मा.विद्यालय मुरा, शास.उ. मा.विद्यालय मदनपुर, शास.उ.मा.विद्यालय चपले (अंग्रेजी माध्यम), शास.उ.मा.विद्यालय धौराभांठा, शास. उ.मा.विद्यालय तराईमाल, शास.उ.मा.विद्यालय कुंजेमुरा, शास.उ.मा.विद्यालय कन्या गोढ़ी, शास.उ. मा.विद्यालय हमीरपुर शास.उ.मा.विद्यालय राजपुर, शास.उ.मा.विद्यालय बसंतपुर, शास.उ.मा.विद्यालय झगरपुर, शास.उ.मा.विद्यालय लारीपानी, शास.उ.मा.विद्यालय सिसरिंगा, शास.उ.मा.विद्यालय कटाईपाली-सी, शास.उ.मा.विद्यालय कापू एवं शास.उ.मा.विद्यालय हाटी शामिल है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026