छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के रुपाणाधाम स्टील प्लांट में 40 से 50 आदमियों ने बोला धावा! सीसीटीवी फुटेज आया सामने… गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज.. दो गए जेल.. जानिए पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज के साथ

रायगढ़ के पूंजीपथरा स्थित रुपाणाधाम स्टील प्लांट में कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा जमकर उत्पात मचाया गया है प्लांट के अंदर घुस कर तोड़फोड़ की गई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी प्रकाश में आया है। इस फुटेज में 40 से 50 की संख्या में उपद्रवी प्लांट के गेट के सामने जमकर हंगामा करते हैं गेट लॉक खोलने पर उसे तोड़ने की भी कोशिश की जाती है इतने में अचानक से गेट खुलता है और सारे उपद्रवी अंदर जाकर तोड़फोड़ मचाना शुरू कर देते हैं। पूंजीपथरा में इस मामले में बलवा तथा मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और 2 लोगों की गिरफ्तारी भी आज की गई है।

रुपाणाधाम स्टील प्लांट में कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा जमकर उत्पात 1

पूरी घटना 6 जनवरी की है। उस दिन छेरछेरा का त्यौहार था। इस दिन बच्चे घर-घर घूमकर धान मांगते मांगते हैं। लेकिन स्टील प्लांट में छेरछेरा मांगने का मामला पहली बार प्रकाश में आया है। पूंजीपथरा पुलिस के मुताबिक रूपानाधाम स्टील प्रायवेट लिमिटेड कम्पनी सराईपाली में छेरछेरा के नाम पर चंदा मांगने घुसकर प्लांट के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने की मांग में जेल भेजा गया है। उन पर हमले की तैयारी के साथ बलवा करने का आरोप है। घटना के संबंध में प्लांट के महाप्रबंधक सुधीर कुमार सिंह (53 वर्ष) द्वारा 7 जनवरी को थाना पूंजीपथरा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

रुपाणाधाम स्टील प्लांट में कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा जमकर उत्पात 2

पुलिस द्वारा बताया गया कि 6 जनवरी की शाम करीब 04:30 बजे कंपनी के गेट पर करीब 40-50 असामाजिक तत्व छेरछेरा का चंदा मांगने आये थे। जिसमें से एक का नाम बबलू सोनी निवासी सराईपाली का रहने वाला है और एक का बरपाली महिला सरपंच का पति बाबू सिदार है। वे लोग चंदा मांगने प्लांट अंदर घुसने लगे तो सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उन्हे रोका गया। तब वे लोग गाली गलौज करते हुये मेन गेट को धक्का से खोलकर अंदर घुस आये और सुरक्षाकर्मियों से हाथ, डण्डा से मारपीट किये। थाना पूंजीपथरा में आरोपियों पर धारा 452, 294, 323, 147, 148, 427 भादवि का अपराध कायम किया गया है।

रुपाणाधाम स्टील प्लांट में कुछ उपद्रवी तत्वों के द्वारा जमकर उत्पात 3

पूंजीपथरा पुलिस ने यह भी बताया कि पूंजीपथरा थाना प्रभारी द्वारा मौका ए वारदात का अवलोकन करने, सुरक्षा गार्डों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों की पहचान की गई और उसके बाद दो आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026