छोड़कर सामग्री पर जाएँ

5 उद्योगों ने अभी तक नहीं दिया बकाया लगान और टैक्स.. एसडीएम ने दिया 3 दिन का फाइनल अल्टीमेटम..

  • 5 बकायादारों ने जमा नहीं किया तहसील कार्यालय घरघोड़ा में परिवर्तित लगान एवं अन्य उपकर राशि
  • तीन दिन के भीतर राशि जमा करने बकायादारों के सूचनार्थ एसडीएम ने जारी किया पत्र
  • राशि जमा न करने की दशा में भू-राजस्व संहिता की धारा पर होगी कार्यवाही

रायगढ़ (21 मार्च). रायगढ़ जिले के घरघोड़ा एसडीएम के द्वारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 5 उद्योगों को अभी तक बकाया लगान और टैक्स नहीं पटा जाने पर नोटिस जारी किया है। एसडीएम द्वारा इसके लिए 3 दिन का फाइनल अल्टीमेटम दिया है। नहीं तो इसके बाद उन पर भू राजस्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।

अनुविभागीय अधिकारी (रा.) घरघोड़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022-23 की समाप्ति पर अनुविभाग घरघोड़ा के तहसील कार्यालय घरघोड़ा में 5 बकायादारों द्वारा अब तक परिवर्तित लगान एवं अन्य उपकर की राशि जमा नहीं किया गया है। जबकि 20 मार्च 2023 तक जमा करने के लिए समय दिया गया था। एसडीएम घरघोड़ा द्वारा उन पांचों बकायादारों को तीन दिवस के भीतर बकाया राशि जमा करने के लिए कहा गया है। जमा न करने की दशा में भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 147 के अधीन कार्यवाही की जाएगी।

इन संस्थानों ने नहीं जमा कराया राशि

परिवर्तित लगान एवं अन्य उपकर की राशि तहसील कार्यालय घरघोड़ा में जिन संस्थान एवं खातेदार द्वारा जमा नहीं किया गया है। इनमें टी.आर.एन.एनर्जी लिमिटेड तहसील घरघोड़ा द्वारा बकाया राशि 31 लाख 39 हजार 695 रुपये है। इसी तरह संस्कार धानी डेव्हलपर्स नर्मदा नगर बिलासपुर प्रा.लि.की ओर से शुभराम/दीपचंद द्वारा 3 लाख 66 हजार 850 रुपये, आर्यन कोल बेनिफिकशन प्रा.लि.बिलासपुर द्वारा 1 लाख 46 हजार 608 रुपये, रामेश्वरम स्टील एण्ड पावर लिमिटेड (सन स्टील प्रा.लिमिटेड)द्वारा 82 हजार 628 रुपये तथा एलाइन्स आयरन एण्ड स्टील प्रा.लि.राउरकेला की ओर से अमित गुप्ता ग्राम अमलीडीह तहसील घरघोड़ा द्वारा 2 लाख 60 हजार 272 रुपये बकाया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026