छोड़कर सामग्री पर जाएँ

प्लांट ठेकेदार को घर के सामने लूटा! 24 घंटे में दो गिरफ्तार, तीन की तलाश!

26 मार्च, रायगढ़। जिले में आपराधिक घटनाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक बड़ी लूट का पर्दाफाश कर महज 24 घंटे में कर दो आरोपियों को धर दबोचा। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में बीएस स्पंज तराईमाल में ठेकेदारी करने वाले हरिसिंह सिदार के साथ चार लुटेरों ने करीब ₹3.97 लाख की लूट को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मुख्य साजिशकर्ता और उसके साथी को गिरफ्तार कर ₹95,000 नकद बरामद कर लिया है।

ठेकेदार को घर के सामने लूट फरार हुए थे आरोपी

पीड़ित हरिसिंह सिदार (45 वर्ष), निवासी गेरवानी ने पुलिस को बताया कि उसके अधीन करीब 150 मजदूर काम करते हैं, जिन्हें हर सप्ताह शनिवार-रविवार को भुगतान किया जाता है। 22 मार्च 2025 को मजदूरों के वेतन के लिए उसने ₹3,22,945 प्लांट से निकाले और अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में पहले से रखे ₹75,000 जोड़कर कुल ₹3,97,945 लेकर घर के लिए रवाना हुआ।

शाम करीब 7:15 बजे, जैसे ही हरिसिंह घर के बाहर पहुंचा और डिक्की से बैग निकाला, काले-नीले पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 74/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीकृत किया गया।

खरसिया में दबिश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देन पर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पीड़ित से आरोपियों के हुलिए और बोलचाल की जानकारी ली। मुखबिरों को सक्रिय किया गया, जिसके आधार पर पुलिस को खरसिया निवासी लक्की भट्ट की संलिप्तता का सुराग मिला।

लक्की भट्ट को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने लूट की साजिश कबूल ली। उसने बताया कि मुख्य साजिशकर्ता सचिन चौहान है, जो पहले बीएस स्पंज तराईमाल में मजदूर के रूप में काम करता था। उसे ठेकेदार हरिसिंह के हर शनिवार मोटरसाइकिल से लाखों रुपये घर ले जाने की जानकारी थी। इसके चलते उसने अपने साथी लक्की भट्ट और तीन अन्य बदमाशों के साथ मिलकर योजना बनाई।

आरोपियों ने इससे पहले भी तीन बार हरिसिंह का पीछा कर लूटने की कोशिश की थी, लेकिन किसी न किसी कारण सफल नहीं हो सके। 22 मार्च को जब हरिसिंह घर पहुंचा, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर बैग छीन लिया और फरार हो गए।

95,000 नकद बरामद, तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से ₹95,000 नकद बरामद किया।
• लक्की भट्ट के पास से ₹80,000
• सचिन चौहान के पास से ₹15,000
थाना खरसिया के रिकार्ड अनुसार मुख्य आरोपी लक्की भट्ट पहले भी मारपीट के एक मामले में शामिल रहा है, पुलिस बाकी तीन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

पुलिस की शानदार कार्रवाई, टीम को सराहना

पूंजीपथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक विजय एक्का, सहायक उपनिरीक्षक जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक लोमेश सिंह, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी और हेम सागर पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. लक्की भट्ट (19 वर्ष), निवासी हमालपारा, खरसिया
  2. सचिन चौहान (21 वर्ष), निवासी मदनपुर, खरसिया

पुलिस बाकी तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिले में संगठित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026