छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ मेडिकल कालेज रोड से इनोवा क्रिस्टा में मिले 50 लाख! फ्लाईंग स्क्वाड टीम ने किया जब्त !

रायगढ़, 2 अप्रैल 2024. लोकसभा निर्वाचन-2024 हेतु प्रभावशील आदर्श आचार संहिता में रायगढ़ की के द्वारा आज बड़ी कार्यवाही करते हुए वाहन चेकिंग के दौरान से एक इनोवा क्रिस्टा से 50 लाख रुपये नगद अवैध परिवहन करते हुए जप्त किया गया। वाहन में सवार लोगों से उक्त राशि के बारे में जानकारी मांगे जाने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया। मामला इंकम टैक्स डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है।

५० लाख जब्त

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लोकसभा निर्वाचन के उडऩदस्ता टीम दल क्रमांक 05 द्वारा चेकिंग के दौरान मेडिकल कालेज रोड रायगढ़ के आगे एकताल रोड में बंजारी मंदिर के पास ईनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक जे एच 05 डी.सी./5705 को चेक करने पर वाहन में दो व्यक्ति बैठे मिले। जिन्हे पूछताछ कर चेक करने पर एक कपड़ा के थैला में 500-500 रूपये के नोट के 100 बंडल कुल 50 लाख रुपये अवैध रूप से ले जाते मिला। जिसे उक्त रकम के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नही दे पाये। उडऩदस्ता दल क्रमांक 05 के प्रभारी अधिकारी सहकारी निरीक्षक श्री अविनाश कश्यप, सह प्रभारी श्री अरूण कुमार साव, सहायक ग्रेड 02, पुलिस अधिकारी स.उ.नि. श्री गौतम ठाकुर द्वारा यह कार्यवाही की गई है। आगे की कार्यवाही हेतु प्रकरण इंकम टैक्स विभाग को सौंपा गया है.

फ्लाईंग स्क्वाड टीम ने किया जब्त

लोकसभा आम निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से जिले में चौकसी बढ़ा दी गई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने सभी इंफोर्समेंट एजेंसीज के अधिकारियों को लगातार जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हुए हैं। एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने पुलिस की टीमों को सघन जांच के लिए निर्देशित किया है। पुलिस के साथ दूसरी जांच एजेंसियों की टीम्स भी फील्ड पर सक्रिय हैं। नगदी एवं अन्य सामग्री के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026