छोड़कर सामग्री पर जाएँ

7 मई को मतदान के दिन अवकाश घोषित! मतदान के लिए प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक समय निर्धारित

रायगढ़, 6 मई। लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए कल 7 मई को मतदान होगा। मतदान का समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल ने जिले के सभी मतदाताओं को नियत समय में अपने मतदान केन्द्रों में जाकर मताधिकार का प्रयोग करने हेतु अपील किया है।


7 मई मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित

रायगढ़, 6 मई। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा राज्य के समस्त संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों हेतु लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में कार्यक्रम जारी की गई है।

जिसके तहत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हेतु मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार 7 मई 2024 मंगलवार को तृतीय चरण में रायगढ़ (अजजा)02 संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा। जिसमें जशपुर, रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला शामिल है।

उक्त जिले में मतदान के दिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश तथा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026