छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 74 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

रायगढ़। नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित नलवा परिवार के सदस्य कर्मचारी गण श्रमिकों संयंत्र स्थित ओ पी जिंदल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे प्रातः 7:55 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एसएस राठी के आगमन पर ओपी जिंदल स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा डायरेक्टर एवं प्लांट हेड महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया संयंत्र के प्लांट हेड महोदय द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान संपन्न हुआ।

नलवा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

एसएस राठी ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल जी का संदेश सुनाया अपने संदेश में नवीन जिंदल ने कहा कि अपने राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने सभी देशवासियों से आत्मनिर्भर मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए एक साथ जुड़ने का आव्हान किया। पूजनीय बाबूजी को याद करते हुए कहा कि ओ पी जिंदल बाबू ने नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड नामक पौधा रुपी एक संयंत्र लगाया जो कि भारत के आत्मनिर्भर सपनों को आज पूरी तरह साकार कर रहा है।

नलवा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

एसएस राठी जी ने अपने संबोधन में स्वाधीनता सेनानियों एवं संविधान के निर्माताओं को नमन किया एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कर्मचारियों के स्वास्थ्य सुरक्षा बेहतर पर्यावरण तथा स्वच्छ एवं सुखद कार्यस्थल प्रदान करते हुए पर्यावरण संरक्षण करना हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धताओं में है और उन्होंने आगे कहा कि हमें जीरो ब्रेकडाउन एवं जीरो एक्सीडेंट के साथ जीरो डिफेक्ट का उत्पादन करना है एवं उसकी लागत को कम करना है और साथ ही हमें अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए देश एवं संयंत्र की उन्नति में यथेष्ट सहयोग करना होगा तभी हम सबकी प्रगति संभव है । पूजनीय श्री बाबू जी के आशीर्वाद एवं आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जी के मार्गदर्शन में नलवा की टीम अपने बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी तारतम्य में नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने अपने उत्पादों की श्रेणी में एक नया उत्पाद जोड़ते हुए ट्यूब मिल की स्थापना की ओर अपने कदम अग्रसर किए हैं एवं आगामी 1 वर्ष में उत्पादन शुरू करने की योजना है।

नलवा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में दूसरे एवं तीसरे तिमाही में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को डायरेक्टर एवं प्लांट हेड एसएस राठी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया साथ ही सुरक्षाकर्मियों को परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नलवा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करते हुए आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देने में सदैव तत्पर रहा है जिसके कारण हमें आसपास के ग्राम वासियों का शतक सहयोग प्राप्त होता है अपने इसी उत्तरदायित्व के अंतर्गत नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड ने राज्य सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में ग्राम पंचायत तराई माल के होनहार छात्रों जिन्होंने पूरे जिले एवं ग्राम का नाम रोशन किया है उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया श्री राठी जी ने बताया कि संयंत्र स्थित ओपी जिंदल स्कूल तराई माल के छात्र छात्राओं द्वारा खेलकूद नृत्य एवं विज्ञान के क्षेत्र में स्कूल का नाम राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है ओपी जिंदल स्कूल तराई माल के प्रतिभावान प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनमोहक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया जिसमें नर्सरी एवं केजी क्लास के बच्चों का कार्यक्रम अत्यंत सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित सभी कर्मचारियों अधिकारियों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सभी छात्र छात्राओं एवम अभिभावकों को मिष्ठान्न वितरण कर इस गरिमामयी कार्यक्रम का समापन किया गया ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026