छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जिले में पहुंची 8 महतारी एक्सप्रेस! गर्भवती माताओं एवं शिशुओं को मिलेगी नि:शुल्क सुविधा

रायगढ़,जिला मुख्यालय सहित जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हो रहा हैं। जिसके तहत राज्य शासन द्वारा विभिन्न विकासखंडों के लिए भेजी गईं महतारी एक्सप्रेस आज अपनी सेवाएं देने जिला मुख्यालय में पहुंच चुकी हैं।

राज्य शासन द्वारा रायगढ़ जिले को कुल 8 महतारी एक्सप्रेस प्रदान किया गया हैं। जिसमें 2 महतारी एक्सप्रेस जिला अस्पताल व एमसीएच अस्पताल, 1 सीएचसी लैलूंगा, 1 सीएचसी घरघोड़ा, 1 सीएचसी पुसौर, 1 सीएचसी चपले, 1 सीएचसी तथा 1 वाहन सिविल अस्पताल खरसिया को प्रदाय किया गया है।

महतारी एक्सप्रेस का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए घर से अस्पताल और प्रसव पश्चात अस्पताल से घर तक आने-जाने के लिए नि:शुल्क सेवा प्रदान करना है। इसके साथ ही एक वर्ष तक की उम्र वाले शिशुओं के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। जिसके लिए टोल-फ्री नम्बर 102 पर कॉल कर ये सेवाएं ली जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेशभर में महतारी एक्सप्रेस सेवा के लिए विभिन्न जिलों में 200 नई एंबुलेंस भेजी गई हैं। इस सेवा के तहत वर्तमान में चल रहे पुराने एंबुलेंस के बदले सभी जिलों में नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस.सिंहदेव ने बीते दिनों महतारी एक्सप्रेस की सेवाओं को और बेहतर करते हुए नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026