छोड़कर सामग्री पर जाएँ

25 साल के युवक की दो नाबालिकों ने चाकू से गोदकर की हत्या! कहा.. मां के बारे में बोल रहा था..

रायगढ़। बीती रात एक 25 वर्षीय युवक की मोहल्ले के ही दो नाबालिक लड़कों ने चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ दोनों का शाम को झगड़ा हुआ था, जिसमे उसने उनकी माँ के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात को लेकर भी रंजिश में थे। पुलिस ने इस मामले में दोनों नाबालिक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा क्षेत्र की है।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कल रात थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतगर्त बस स्टैण्ड तिराहा के पास सपना मोबाइल दुकान के परछी में सो रहे जगन्नाथ चौहान (25 साल) की उसी के मोहल्ले के दो लड़कों द्वारा पूर्व रंजिश पर चाकू से पेट, सीने में मारकर गंभीर चोट पहुंचाये। आहत को उसके घरवालों द्वारा डॉयल 112 वाहन से सीएचसी घरघोड़ा लेकर गए। जहां डॉक्टर ने जगन्नाथ चौहान को मृत बताया।

मृतक के भाई विशनू चौहान (20 साल) के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों पर हत्या का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा की टीम द्वारा त्वरित जांच, विवेचना कार्यवाही करते हुए दोनों अपचारी बालकों को हिरासत में लिया गया।

माँ के बारे में कहे थे अपशब्द

मृतक के परिजनो ने कि जगन्नाथ चौहान घूम-घूम कर कबाड़ी बीनने का काम करता था, जिसका अपचारी बालकों से उसी दिन शाम को विवाद हुआ था। इस बारे में एसडीओपी दीपक मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिये गये अपचारी बालकों ने  बताया कि शाम को उसने उसकी माँ के बारे में अपशब्द कहे थे। इसी बात से नाराज होकर रात के लगभग 12:30 बजे जगन्नाथ चौहान की  हत्या कर  हैं। दोनों विधि के साथ संघर्षरत दो बालकों से 02 नग चाकू एवं घटना के समय पहने कपड़े को जप्त कर किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026