छोड़कर सामग्री पर जाएँ

39 साल के आदमी ने किशोरी के साथ किया बलात्कार! कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल! आरोपी ने ली थी अतरंग तस्वीरे.. बीवी ने पकड़ा


रायगढ।  रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सज्जाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ गंदा काम किया और उसकी अश्लील तस्वीर ले ली। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वह अश्लील तस्वीर आरोपी की पत्नी के हाथ लगा।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला द्वारा उसकी नाबालिग लडकी के साथ सज्जाद अली (39 वर्ष) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दुष्कर्म के बाद मोबाइल में रखी थी फोटो, बीवी ने देखी

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को सज्जाद अली की पत्नी घर आकर उसके मोबाइल पर लड़की का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर  झगड़ा करने लगी। तब महिला अपनी बेटी से पूछी तो उसने बताया कि 18 अप्रैल के सुबह घर के पीछे खाना बनाने के लिए लकड़ी काट रही थी। तभी वहां बकरी चराने के बहाने से सज्जाद अली आया और डरा धमका कर खाली कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल पर अंतरंग फोटो ले लिया था और घटना किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। बालिका डर और लोक लाज से घटना  किसी को नहीं बताई थी।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी को किया  गिरफ्तार

बालिका के घरवालों द्वारा घर परिवार में सलाह मशवरा कर कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सज्जाद अली s/o दिलावर हुसैन पर अपराध क्रमांक 246/2014 धारा 376, 323,506 आईपीसी, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया। जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026