छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हत्या के अपराध में 60 वर्षीय बुजुर्ग… युवक के चिढ़ाने पर बुजुर्ग ने पत्थर उठाकर मारा… इलाज के दौरान युवक की मौत!

रायगढ़ : धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा ग्राम धरमपुर के 35 वर्षीय युवक सुखलाल पांडो की हत्या के मामले में कल 60 वर्षीय दुखीराम पाण्डो निवासी खोखरानारा चौकी रैरूमाखुर्द को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी दुखीराम पाण्डो के परिजन दुखीराम को गुस्सेल और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना बता रहे हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार 21 दिसंबर को थाना धरमजयगढ़ में धरमपुर निवासी गुहाराम पाण्डो रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 दिसंबर के दोपहर अपने फुफेरा भाई सुखलाल पण्डो (35 साल) के साथ कौवहाधरहा खेत नाला के पास नहाने गये थे। उसी समय दुखीराम पण्डो जो ग्राम खेखरानारा का निवासी है धरमपुर अपनी पत्नी के साथ मेहमानी में आया था । वह भी नाला नहाने आया

इस दौरान सुखलाल पंडो मजाक में दुखीराम को चिढ़ाया जिससे नाराज होकर दुखीराम पांडो ने सुखलाल को गाली गुफ्तार कर नाला के पास रखे बड़ा सा पत्थर उठाकर सुखराम के गले के पास मार दिया। गुहाराम पांडो दोनों के झगड़े में बीच बचाव कर शांत कराया । सुखलाल की चोट को देखते हुए उसे तुरंत ईलाज के लिए धरमजयगढ अस्पताल लाये जहां से उसे रायगढ रिफर किया गया ।

घटना के संबंध में थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध क्रमांक 298/2022 धारा 294, 506, 323 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अपने स्टाफ को आरोपी पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था ।

वहीं इलाज दौरान मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में आहत सुखलाल पांडो के मृत्यु हो जाने पर थाना चक्रधरनगर से बिना नंबरी मर्ग डायरी 24 दिसंबर को थाना धरमजयगढ़ में प्राप्त होने पर थाना प्रभारी धर्मजयगढ़ उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा द्वारा असल मर्ग कायम कर प्रकरण में धारा 302 आईपीसी विस्तारित कर आरोपी दुखीराम पांडो पिता मंगलु पांडो उम्र 60 वर्ष निवासी खुखरानारा चौकी रैरूमाखुर्द थाना धर्मजयगढ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026