छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तालाब में मिली कीचड़ से सनी लाश! लाश कई दिन पुरानी! शिनाख्ती और सुराग ढूढ़ने में जुटी कोतरा रोड पुलिस

ग्राम बरमुडा बड़े तालाब के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी कोतरारोड़ पुलिस….

29 अप्रैल रायगढ़। आज सुबह थाना कोतरारोड में ग्राम कोटवार उत्तरादास महंत निवासी बरमुड़ा द्वारा गांव के बड़े तालाब के नीचे नाला कीचड़ में एक अज्ञात पुरुष का शव पड़े होने की सूचना दिया। सूचना पर कोतरारोड पुलिस जांच के लिए ग्राम बरमुडा पहुंची। जहां नाला कीचड़ा में मृतक अज्ञात पुरुष उम्र करीब 40-45 वर्ष का शव पड़ा मिला।

शव में किसी जगह चोट, खरोच का निशान नहीं दिखा। शव के कुछ दिन पुराना होने से शरीर में कीड़े लग गए थे, मृतक “Nike” कंपनी का स्लेटी कलर का नेकर (चड्ढा) पहना हुआ है। मृतक की पहचान एवं उसके वारिसानों का पता लगाने जांचकर्ता पुलिस अधिकारी द्वारा आसपास गांव में मुनादी कराया गया, मृतक का पता नहीं चला है।

मृतक

मामले में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को मरच्युरी में रखवाया गया है। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जिले और आसपास अंतराल के थानों को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी गई है कि वे अज्ञात मृतक से मिलाने करते हुए उनके थाने के गुम इंसान चेक कर मिलान होने पर सूचित करें।

साथ ही मृतक के पहचान के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में मृतक के फोटोग्राफ्स शेयर मृतक की पहचान होने पर कोतरारोड़ थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर – 9479193211 में सूचित करने की अपील की गई है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026