छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ की लडक़ी को टीचर बनाने का सपना दिखाकर प्यार में फसा लिया झारखंड के एक लड़के ने.. कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • युवती को प्रेम जाल में फंसा कर युवक किया शारीरिक शोषण….
  • आरोपित युवक को झारखंड से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने धर्मजयगढ़ की रहने वाली एक लड़की के शिकायत पर झारखंड निवासी एक लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक ने आगे उसे टीचर बनाने का सपना दिखाकर प्रेम जाल में फंसाया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाएं और फिर झारखंड अपने गांव चला गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर लड़के पर धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 13 फरवरी को धरमजयगढ़ में रहने वाली लड़की ने कोतवाली आकर उसके साथ शारीरिक शोषण की घटना को लेकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले साल जुलाई में उसके परिचित के माध्यम से सिंटू यादव (निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर थाना पाकी पलामू, झारखंड) ने उसे रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड बुलाया था। सिंटू यादव ने उससे कहा था कि वह उसे रायगढ़ में टीचर का जॉब दिलवा देगा लेकिन उसके लिए उसे रायगढ़ में रहना होगा। नौकरी की आस में वह रायगढ़ में अपने परिचित के यहां रुक गई।

लड़की ने पुलिस को बताया कि इसी दरमियान सिंटू यादव उससे मेल मुलाकात बढ़ाने लगा और एक दिन उसे शादी के लिये प्रपोज किया। उसके बाद उसने केवड़ाबाड़ी के पास स्थित एक कॉलोनी में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद से लगातार सिंटू यादव शारीरिक संबंध बनाता था। इस बीच सिंटू यादव अपने गांव झारखंड चला गया और धीरे-धीरे बातचीत कम कर दूरियां बढ़ाने लगा। गत दिनों सिंटू यादव शादी नहीं करूंगा कहकर, शादी से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद पीड़ित युवती थाना कोतवाली आकर सिंटू यादव के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर आवेदन दिया गया।

पीड़िता के आवेदन पर थाना कोतवाली में आरोपी पर धारा 376 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी सिंटू यादव (21 साल) के गार्ड का काम करने व पलामू (झारखंड) में रहने की जानकारी पुख्ता होने पर कोतवाली पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई। जिसे बुधवार को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया।

आरोपी सिंटू यादव पिता गणेश यादव उम्र 21 साल निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर थाना पाकी पलामू (झारखंड) जिसे दुष्कर्म के अपराध में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के पिता को दिया गया है। आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, एसआई संतरा चौहान, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया की प्रमुख भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026