रायगढ़। जिले के धर्मजयगढ़ ब्लॉक से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां मतदान केंद्र से वापस आ रहे बीएसएफ जवानों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में करीब दर्जन भर जवानों की घायल होने की खबर हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक चुनाव ड्यूटी में लगे चालहा बूथ से आ रहे बीएसएफ जवानों की बस ब्रेक फेल हो गई और पेड़ से जा टकराई। बस में जवानों की संख्या 30 से 40 बताई जा रही है। इस दुर्घटना में दर्जन भर जवान घायल हुए हैं।
सभी घायलों को 112 और एंबुलेंस की मदद से धर्मजयगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम और एसडीओपी धर्मजयगढ़ भी वहां पहुंचे है।



