छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आधी रात को घात लगाकर पत्रकार सत्यजीत घोष पर जानलेवा हमला! घायल पत्रकार ने बताया.. मॉल और केबल टीवी संचालक ने रची है जान से मारने की साजिश..

रायगढ़। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे छत्तीसगढ़ नाउ डिजिटल मीडिया के संपादक के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। हमला तब हुआ, जब वह अपने घर जा रहे थे। तभी अंधेरे का फायदा उठाकर दुपहिया वाहन में पीछे से दो अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर प्राण घातक वार किया। इसके बाद में मूर्छित हो गए। आनंद-खनन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद से पूरे पत्रकार जगत में सनसनी फैल गई।

अस्पताल के बाहर का दृश्य

इस पूरे मामले में घायल पत्रकार सत्यजीत घोष ने आज पुलिस को  अपना बयान दिया है। जिसमें उन्होंने शहर के एक मॉल संचालक और केबल संचालक पर संदेह जताया है। सत्यजीत घोष ने RIG24 को बताया कि

घायल पत्रकार का बयान लेती कोतवाली पुलिस

कल रात जब वह अपनी गाड़ी पार्क करके अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से दुपहिया वाहन में दो अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर वार किया। इसके बाद में बेहोश होकर गिर गए। हमलावर उन्हें मरा हुआ समझकर भाग गये।

अस्पताल में घायल पत्रकार सत्यजीत घोष

सत्यजीत घोष ने बताया कि यूट्यूब चैनल की प्रतिस्पर्धा को लेकर  केबल टीवी संचालक सुशील मित्तल के उनके साथ दुश्मनी रखता था। पहले भी उसने उसे जान से मारने की धमकी दी है। बीती रात हमलावर में भी उसे मारते समय सुशील मित्तल से दूर रहने की बात कही थी।

इस घटना के बाद से उनका स्टाफ और परिवार पूरी तरह से भयभीत हो गया है जिस तरह से इस घटना को अंजाम दिया गया है अगर इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो आगे भी उनकी जान का खतरा बना रहेगा।

घटना के बाद भी हो रही थी रेकी, मेडिकल रिपोर्ट प्रभावित करने की

इस पूरे मामले में बीती रात आहत पत्रकार की मेडिकल रिपोर्ट को प्रभावित करने की बात सामने आई। बीती रात को अस्पताल परिसर में एक संदिग्ध को वीडियो और फोटो बनाते हुए पकड़ा गया। जिसने पूछताछ में बताया कि वह यह वीडियो बनाकर अपने बॉस को भेज रहा है। बस का नाम पूछने पर उसने सुशील मित्तल बताया।

इसके साथ ही उसके व्हाट्सएप ग्रुप की एक स्क्रीनशॉट जिसमें उसने चैटिंग लिखा है कि

“3 टाका लागा हैं सिर के पीछे वाले हिस्से में सर, बाकि सब नार्मल हैं, डॉक्टर को भी बोल दिया हूँ वो भी रिपोर्ट नार्मल बनाया हैं…… सर”

व्हाट्सएप चैटिंग

हालांकि पुलिस आधी रात को उसे अस्पताल से थाने ले आई थी लेकिन उसे कुछ घंटे के बाद छोड़ दिया गया। इस घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने लिखित आवेदन भी दिया था। जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया था कि उसे छोड़ने पर मामला प्रभावित होगा और साथ ही आहत की जान को भी खतरा है।

हमलावर पकड़ाए

इस पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल करते हुए दो हमलावरों को पकड़ा है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया।

पकड़े गए हमलावर के बारे में पीड़ित पत्रकार का कहना है कि वह इनमें से किसी को भी नहीं जानता है, ना ही कभी उनसे मिला है।

आंदोलन को तैयार पत्रकार

फिलहाल सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पुलिस इस मामले में भारी दबाव में है। इस घटना को लेकर पत्रकार जगत में भी काफी रोष है, अगर किसी प्रभाव में जाकर मामले को प्रभावित करने की या आरोपी को बचाने की कोशिश या मामले में लीपापोती होने पर पत्रकार बहुत जल्द पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ही धरने पर बैठेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026