छोड़कर सामग्री पर जाएँ

झाड़ियां में घास से ढकी मिली एक लड़की की लाश! अभी तक नहीं हुई शिनाख़्त! घरघोड़ा पुलिस मौके पर मौजूद.. इन्वेस्टिगेशन जारी

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर निकलकर आ रही है। यहां झाड़ियो में एक युवती की लाश मिली है। लाश घास फूस से ढकी हुई थी। घटना ग्राम पंचायत भेंडरा की है। मौके पर घरघोड़ा पुलिस तफ्तीश के लिए पहुंची है। खबर लिखे जाने तक मृतिका की  शिनाख्ती नहीं हो पाई है।

घटना के बारे में प्राप्त जानकारी के अनुसार आज घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत भेंडरा सीमा से लगे बाय पास से भेंडरा जाने वाले सड़क के पास युवती की लाश को कुछ ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद से आसपास के क्षेत्र में कौतूहल मच गया। घटना के बारे में सरपंच पति को सूचित किया गया। इसके बाद सरपंच पति द्वारा घरघोड़ा पुलिस को सूचना दी गई।

घास में ढकी हुई लाश

लाश को घास से ढकी पाई है। मृतका काले रंग की लेगिंग्स और हरे रंग का टॉप पहने हुई है। मृतिका की उम्र  20-25 वर्ष के दरमियान बताई जा रही है। घटना में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की तरफ से हत्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और लड़की की पतासाजी में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास से सबूत खंगाले जा रहे है। अभी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद काफी कुछ साफ होने की उम्मीद है।

घटनास्थल पर मिला लेडीज चप्पल

घटना के संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित तिवारी ने बताया कि भेडरा बायपास रोड के पास एक युवती की लाश मिली है। ग्रामीणों सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। अभी तक लड़की की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। शिनाख्ती का प्रयास जारी है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।

अप्डेट्स

मृतिका

मृतिका की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है मृतिका हरे रंग की टॉप और काले रंग की लेगिंस पहने हुए है। गले मे आर्टिफिशियल मंगल सूत्र और पैरो में पायल पहने हुए है। रायगढ़ से आई डॉग स्क्वायड की टीम ने स्थल निरक्षण किया । घटना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धान्त तिवारी भी घटना स्थल पहुँच कर मौका मुआयना किया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026