छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हादसों में कमी लाने रायगढ़ पुलिस की शानदार पहल, बिना हेल्मेट बाइक चालक का कटेगा चालान और पुलिस देगी फ्री हेल्मेट

10 मई 2024। रायगढ़ जिले में सड़क हादसा होना एक आम बात हो गई है। इन सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली जाती है। शराब का सेवन, तेज रफ्तार, हेलमेट न पहनना, ज्यादातर मामलों में बड़ी लापरवाही के रूप में सामने आते हैं। बीते दिन तीन युवक सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु का शिकार हो गये। जानकारी के अनुसार तीनों एक बाइक में सवार थे। उनकी रफ्तार भी तेज थी और उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ने चलाया अभियान

रायगढ़ पुलिस ने ऐसे मामलों को काफी गंभीरता से लिया है और आज पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर सड़क हादसों में कमी लाने और हादसों में मृत्यु दर को कम करने यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक हेलमेट देते हुए

इसकी शुरुआत आज पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई। इस विशेष अभियान में यातायात पुलिस आने वाले 15 दिनों तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले बाइक चालकों का चालान कटेगी और उन्हें निशुल्क हेलमेट प्रदाय किया जावेगा जिसके बाद बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सामाजिक संगठनों और उद्योगों के सहयोग से यातायात पुलिस यह विशेष अभियान चला रही है जिसमें सामाजिक संगठनों और उद्योगों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है । पुलिस अधीक्षक ने चालान काटे हुए कई बाइक चालकों को फ्री में हेलमेट प्रदान किया । इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश चंद्रा तथा सहयोगी फर्म के सदस्य भी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026