छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेल में बंद मां-बाप से मिलने आई नाबालिक लड़की हुई अधेड़ की हवस का शिकार! घर ले जाकर दो दिन तक किया दुष्कर्म..

जशपुर। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के जशपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। जेल में बंद अपने माता-पिता से मिलने आई नाबालिक लड़की एक अधेड़ की हवस का शिकार हो गई। आरोपी अपनी उम्र का फायदा उठाकर पीड़िता को विश्वास में लिया। फिर घरेलू काम करने के बहाने उसे अपने साथ अपने घर ले गया और आधी रात को मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता चाईल्ड लाईन की टीम को मिली। जिसके बाद पूरी वारदात सामने आई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस बारे में जशपुर पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने चाईल्ड लाईन जशपुर के साथ विगत 20 जून को सिटी कोतवाली जशपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके मां-पिता किसी प्रकरण में जेल में बंद हैं। पिछले 1 जून को अपने मां-पिता से मिलने के लिये अपने गांव से जशपुर आई थी, जेल में मिलने के पहले वह बिस्किट खरीदने के लिए कचहरी काम्पलेक्स जशपुर के प्रतीक्षालय में बने एक दुकान में गई एवं बिस्किट खरीदने के उपरांत वहीं पर बैठी थी। उसी समय वहां उससे होटल संचालक मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा मिला एवं आने का कारण पूछा तो नाबालिग लड़की ने उसे बताई कि उसके मां-बाप जेल में बंद है और पैसों की तंगी के कारण छोटा-मोटा घरेलू काम तलाश रही हूं।

तभी मनोज कुमार गुप्ता ने पीड़िता को मदद करने का झांसा देते हुए कहा कि उसे अपने घर एवं होटल में काम करने के लिये व्यक्ति की आवश्यकता है। जिस पर प्रार्थिया ने कार्य करने में हां कहने पर गत 01 जून को उसके होटल में जाकर काम करने लगी।

घर ले जाकर किया दुष्कर्म

रात करीबन 8 बजे होटल बंद करने पर मनोज कुमार गुप्ता ने प्रार्थिया को अपने साथ घर में ले जाकर एक रूम में रखा। दूसरे दिन 02 जून को भी होटल में काम करने के उपरांत प्रार्थिया उसके घर जाकर अपने रूम में सो रही थी, उसी दौरान रात्रि लगभग 11 बजे मनोज कुमार गुप्ता इसके रूम में आकर इसके मुंह को बंद कर जबरन दुष्कर्म किया। उसके बाद 3 जून को भी अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

10 जून को जशपुर से यह अपने घर गई थी एवं वापस 15 जून को जशपुर में आकर घूम रही थी। उसी दौरान चाईल्ड लाईन की टीम ने उससे घूमने का कारण पूछताछ करने के उपरांत अपने साथ ले गये एवं विस्तृत काउंसलिंग किये।

पुलिस हिरसत में आरोपी

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर मनोज कुमार गुप्ता के विरूद्ध धारा 376 (2) (एन) भा. दं. सं. एवं 4, 5, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्काल दबिश देकर मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया।

अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा उम्र 52 साल निवासी खजांची टोली जशपुर नगर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे विगत दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स. उ. नि. बैजंती किण्डो, आर. 217 बसंत खुटिया, आर. 34 राजीव लकड़ा, आर. 301 भरत साहू का सराहनीय योगदान रहा है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026