छोड़कर सामग्री पर जाएँ

OP Jindal School कुंजेमुरा में हो रहा गजब का खेला! मान्यता सीजी बोर्ड की किताब बेच रहे सीबीएसई की! अधिकारी खेलते रह गए नोटिस-नोटिस! उधर हो गया लाखों का खेल..

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लाक के अंतर्गत ओपी जिंदल स्कूल, कुंजेमुरा से बेहद चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। पालकों की जेब पर डाका और बुक स्टोर के साथ कमीशन का खेल, यहां इतना गजब का है कि आप भी सर पकड़ लेंगे।

दरअसल ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा की मान्यता नर्सरी से कक्षा आठवीं तक छत्तीसगढ़ शिक्षा मंडल से है मगर यहाँ किताबें CBSE बोर्ड की बेची जा रही है। वह भी स्कूल के अंदर बाकायदा दुकान लगाकर! छत्तीसगढ़ बोर्ड की किताबें या तो फ्री में मिलती है या बहुत ही कम कीमत पर.. मगर सीबीएसई की किताब प्राइवेट पब्लिकेशंस की होने के कारण, ऊंची कीमत में बेची जाती है और इसमें तगड़ा कमीशन भी मिलता होता है। और इस स्कूल में यही खेला हो रहा है।

मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया ओपी जिंदल स्कूल कुंजेमुरा में  पहुची। जिसके बाद पुस्तक दुकान के संचालक ने पुस्तक बेचना बंद कर दिया।

लाखो का  खेला

नर्सरी से कक्षा 8 वीं तक की जिसकी कीमत करीबन 3500 रूपए से 6500 तक की है। नर्सरी से 8 वी तक करीबन 800 बच्चे है, लगभग औसतन दर 4000 रुपए भी निकली जाये तो करीबन 32 लाख रुपये हो रहे हैं। जो बच्चों के पलकों के जेब मे सीधा डाका  ऐसा इस लिए कहा जा रहा है.. क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरकार स्कूल को मुफ्त में पुस्तक बच्चों को बांटने के लिए दी जाती है,उसे बच्चों को नही दी जाती बल्कि, कबाड़ी भाव मे बेच दी जाती है। मतलब आम तो आम, गुठलियों के भी दाम! आप को बता दे स्कूल पालको पर सिर्फ यह एहसान करता है कि उनको बच्चो को सिर्फ 9 वीं से 12 वीं के सीजीबीएसई ( सीजी बोर्ड ) की पुस्तकें से पढ़ाई करवाता देता हैं।

स्कूल में लगी किताब दुकान

जिंदल स्कूल कुंजेमुरा में यह धंधा पहली बार का नही है, बल्कि ये जब से स्कूल को मान्यता मिली है, तब से ये प्रथा चलती आ रही हैं। स्कूल के प्रिंसिपल के हौसले भी देखिए उन्होंने अपने स्कूल में ही पुस्तक की दुकान लगवा ली जबकि सरकार का आदेश की आप पालको को एक ही संचालक से पुस्तक खरीदने पर बाध्य नही कर सकते लेकिन यहाँ खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

नोटिस-नोटिस खेलते रह गए अधिकारी

पालकों द्वारा इस मामले में तमनार के विकास खंड शिक्षा अधिकारी को फ़ोन कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने टीम भी भेजी। टीम में आये सदस्यों ने पुस्तक को जप्ती बाबाने के बजाय स्कूल को नोटिस थमाया। जब उनके नोटिस का जवाब नही मिला तो अब बीईओ ने भी नोटिस थमा कर सिर्फ जवाब मांगा है, जबकि सब कुछ आँख के सामने हो रहा था।

स्कूल के अंदर किताब की बिक्री करता स्कूल

लेकिन नोटिस-नोटिस  के खेल में, विजय बुक डिपो संचालक जिसने दुकान लगाई थी, वह पुस्तक स्कूल से अपने दुकान ले गया अब लोग जिम्मेदार अधिकारीयो पर सवाल उठा रहे है।

फिलहाल इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी तक की गई है।उन्होंने कमेटी बनाकर जांच करवाएंगे कहा है। घटना के दो दिन बाद भी मामले में कोई खास प्रोग्रेस नहीं है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026