छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में डीजल से भरा टैंकर पलटा! बाल्टी, बर्तन और डब्बा लेकर तेल लूटने टूट पड़े लोग

रायगढ़, 26 मार्च 2025: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पत्थलगांव रोड के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद वाहन से तेल रिसने लगा, जिसके चलते आसपास के गांव ईंधन लूटने पहुंच गए। हादसा दोपहर करीब 3 बजे तेजपुर के पास हुआ। टैंकर धरमजयगढ़ से पत्थलगांव की ओर जा रहा था। मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण यह वाहन नियंत्रण खो बैठा और बिजली के खंभे से टकराने के बाद पलट गया।

तेल लूटने बाल्टियां लेकर पहुंचे लोग

हादसे के बाद ईंधन बहने लगा जैसे ही दुर्घटना और तेल रिसने की खबर आसपास के गांवों में पहुंची, लोग बाल्टियां, बोतलें और अन्य बर्तन लेकर पेट्रोल-डीजल लूटने के लिए दौड़ पड़े। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई मौके का फायदा उठाने पहुंच गया। चंद मिनटों में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई और लोग अपनी जान की परवाह किए बिना रिसते ईंधन को इकट्ठा करने लगे। तेल के रिसाव और लोगों की भीड़ के बीच स्थिति बेहद खतरनाक बन गई थी। वाहन पलटने से जमीन पर फैले डीजल-पेट्रोल ने पूरे इलाके को विस्फोट के खतरे में डाल दिया था। थोड़ी सी भी चिंगारी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।

पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ और रैरूमा चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर हालात को नियंत्रित किया। फायर ब्रिगेड और क्रेन की मदद से वाहन को सुरक्षित हटाया गया। हादसे में वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित है। थाना प्रभारी कमला पुशाम ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026