छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुआ भयानक हादसा! एक ट्रक ने एक्टिवा को रौंदाकर भागा.. एक 22 साल के लड़के की स्पॉट डेथ, दूसरा घायल! सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ हादसा.. तलाश जारी.. देखें सीसीटीवी

रायगढ़। आज मंगलवार की सुबह कोतरा रोड रेलवे क्रॉसिंग के पहले साउथ इंडिया सीडी सर्विस के सामने एक भयानक हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को सामान्य चोट आई है। मृतक युवक महज 22 वर्ष का था। दोनों युवक स्कूटी में सवार थे और घटना चलने वाला ट्रक चालक दुर्घटना के बाद से फरार है।जिसकी कोतरारोड़ पुलिस द्वारा पतासाजी की जा रही है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भाग 1

इस पूरी घटना के बारे में घायल बसंत दास महंत जिसकी उम्र 22 साल है। वह पुटकापुरी का रहने वाला है। घायल बसंत ने बताया कि वह अपने गांव के साथी संजय निषाद उम्र 22 साल के साथ बैठकर एक्टिवा में पीछे बैठकर रायगढ़ काम के लिए निकला था तभी सुबह 9:35 पर होता रोड रेलवे क्रॉसिंग के पहले साउथ इंडिया सीडीजर्विस के सामने मेन रोड पर जा रहा था उसी वक्त एक ट्रक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आया और उनके स्कूटी को ठोकर मार दी ठोकर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। उसका दोस्त संजय निषाद को ट्रक ने कुचल दिया उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरी तरफ घायल बसंत को पैर के घुटने में चोट लगी है।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भाग 2

घटना के संबंध में थाना कोतरारोड़ में अज्ञात ट्रक वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279, 337, 304-ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपित वाहन चालक की पतासाजी के क्रम में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा मौके पर जाकर प्रत्यक्षदर्शियों, गवाहों से पूछताछ कर सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया जिसमें दुर्घटना एवं ट्रक की तस्वीरें प्राप्त हुई है, ट्रक और वाहन चालक की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही है । साथ ही कोतरारोड़ पुलिस द्वारा विभिन्न व्हासअप ग्रुप में दुर्घटना की फुटेज शेयर कर ट्रांसपोर्टर, ड्रायवरों तथा आमजन से दुर्घटनाकारित ट्रक के संबंध में जानकारी होने पर साझा करने की अपील किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026