छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मिनीमाता चौक पर दिखा दहशतगर्दी का खौफ़नाक नजारा: कपड़े फाड़ कर, घसीट घसीट कर अधमरा होने तक पीटा, देखें वायरल वीडियो

रायगढ़। जिले में गुंडा और अराजक तत्वों के हौसले काफी बढ़े हुए है। लगता है कानून व्यवस्था का भय उनके भीतर खत्म हो चुका है। अभी हाल में ही तमनार में आंदोलन की आड़ में कुछ इसी प्रकार के तत्वों द्वारा महिला पुलिसकर्मी के साथ अमानवीय हरकत की गई। अभी वह मामला शांत भी नहीं हुआ था की तभी एक दूसरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें मिनीमाता चौक में कुछ युवक एक युवक को बीच चौक में कपड़े फाड़ कर, घसीट घसीट कर पीट रहे हैं। ऐसी पिटाई अपने आंखों के सामने देखने के लोगों में बाद डर और खौफ होना स्वाभाविक है। जो मिनीमाता चौक के आसपास के दुकानदार और लोगों के बीच अब बन गया है।

क्या हैं मामला

घटना के संबंध में पीड़ित किसन वैष्णव ने जूटमिल थाने में तीन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे पहाड़ मंदिर के पीछे (थाना चक्रधरनगर क्षेत्र) अपने परिचितों के साथ पिकनिक मनाने गया था, जहां राजेन्द्र निषाद भी मौजूद था। शिकायतकर्ता के कथन के मुताबिक पिकनिक के दौरान राजेन्द्र निषाद शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिसे रोकने पर वह नाराज हो गया और फोन कर “अपने लड़कों” को बुलाने की बात कही। शाम को फोन आया और उसे मिनीमाता चौक के पास आने को कहा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अकेले मोटरसाइकिल से शाम करीब 6 बजे मिनीमाता चौक पहुंचा। जहां उसके साथ सरेआम अधमरा होने तक पीटा गया।

फिलहाल खबर लिखे जाने तक जुटमिल पुलिस ने तीनों आरोपियों राजेंद्र निषाद अमन और बादल निषाद के खिलाफ मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। तीनों को थाने लाया गया है और उनपर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026