छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पति को छोड़कर अलग रह रही महिला को लोन के बहाने बैंक कर्मी ने लिया झांसे में… दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने भेजा जेल..

रायगढ़। रायगढ़ में एक महिला ने बैंक कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उस बैंक कर्मी ने लोन के बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया और उससे नज़दीकियां बढ़ाई। शादी के सपने दिखाकर उसके साथ कई बार धोखे से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस आरोपी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च को थाना छाल में स्थानीय युवती द्वारा बैंक कर्मचारी अजय सारथी (ग्राम करनौद, बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा) पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी। पीड़िता के लिखित आवेदन पर थाना प्रभारी छाल SI बी.एस. डहरिया द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का विस्तृत बयान कराया गया।

पति को छोड़कर अलग रहती है..

पीड़िता बताई कि उसके पति के शराब पीकर मारपीट करने से अपने बच्चों के साथ मायके में रहती है। बच्चों के पालन पोषण के लिये रायगढ़ अपने भाई के यहां रहकर रायगढ़ में काम करती है । करीब एक साल पहले रूपयों की आवश्यकता पर समस्ता बैक खरसिया जाकर लोन के विषय में पता की और वहां के कर्मचारी अजय सारथी से मिली। अजय उसे 02 किस्त में 40,000/ रूपये का लोन दियाया था। लोन लेने के दौरान मोबाइल नंबर अजय सारथी को मिल गया। लोन लेने के कुछ दिन बाद अजय सारथी मोबाइल नंबर पर काल व मैसेज करता था। एक दिन अजय कॉल कर पंसद करता हूं और शादी करूंगा बोला। पिछले साल गणेश चतुर्थी के समय अजय सारथी रायगढ़ मिलने आया और शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबध बनाया।

पीड़िता ने बताया कि उसके बाद अन्य कई जगहों में अजय मिला और शारीरिक शोषण किया। करीब 15-20 दिन पहले अजय सारथी को शादी के लिये कहने पर शादी से इंकार कर दिया और बातचीत करना बंद कर मोबाईल भी बंद कर दिया।

आरोपी पर दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी छाल अपने स्टाफ के साथ आरोपी के गांव और खरसिया में पतासाजी कर आज दोपहर आरोपी को हिरासत में लिये जिसे जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय रिमांड पर पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय सारथी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी छाल उप निरीक्षक बी.एस. डहरिया, प्रधान आरक्षक महेन्द्र कर्ष, छवि पटेल, आरक्षक गोविंद बनर्जी और हरेन्द्र पाल जगत की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026