छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रायगढ़ में धरने पर बैठा अग्रवाल समाज का युवक: पहुंच रहे समाज के लोग भी! 2 नवंबर को हो सकता है बड़ा आंदोलन.. जानिए खास डिटेल

रायगढ़। रायगढ़ में आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अमित बघेल के द्वारा अग्रवाल समाज के आराध्य अग्रसेन महाराज के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर आहत हुए एक युवक द्वारा गोपाल बापड़िया के द्वारा स्वेच्छा से महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया। सोशल मीडिया में इनका वीडियो वायरल होने लगा और देखते ही देखते दर्जनों अग्रवाल समाज के साथ लोग उनके धरने में उसके साथ समर्थन में दिखाई दिए।

सोशल मीडिया में वायरल गोपाल बापोडिया के लाइव वीडियो की स्क्रीनशॉट

दो दिन हो गए शिकायत हुए

इस बारे में अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग द्वारा बताया गया कि अमित बघेल के द्वारा हमारे आराध्य के बारे में की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर दो दिन पहले ही समाज के गणमान्य लोगों के द्वारा रायगढ़ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई थी और मामले में एफआईआर दर्ज करने और अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की की गई थी।

गांधी प्रतिमा के नीचे गोपाल बापड़िया के समर्थन में जुटते लोग

उन्होंने बताया कि अमित बघेल के द्वारा की गई टिप्पणी से आहत होकर समाज के जागरूक युवा गोपाल बापुडिया के द्वारा स्वेच्छा से गांधी प्रतिमा के सामने उनके गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन शुरू किया गया। जिसकी जानकारी मिलने पर अग्रवाल समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग भी गोपाल बापोडिया की मांग के समर्थन में जुड़ रहे हैं।

कल भी हुई थी बात

सिंधी समाज सतनामी समाज अग्रवाल समाज की कल पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बैठक भी हुई थी जिसमें मौखिक रूप से उनसे अमित बघेल के खिलाफ FIR की मांग भी की गई थी। जिस पर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वासन दिया गया हैं।

2 अक्टूबर को बड़ा आंदोलन

उन्होंने अभी बताया कि छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर 2 नवंबर तक रायगढ़ जिले में अमित बघेल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में समाज के लोगों के द्वारा निर्णय लिया गया है कि उनके द्वारा एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026