छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एबीवीपी ने दिखाया दम: FIR के 24 घंटे के भीतर हटाई गई नटवर हाई स्कूल के प्रिंसिपल! हिंदू देवी के अपमान से भड़का का छात्र संघ, नाराज प्रिंसिपल ने कराई थी FIR, पढ़िए पूरी कहानी..

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बहुत दिन बाद छात्र राजनीति की गर्माहट महसूस की गई। तीन दिन चले इस घटनाक्रम में आंदोलन, तोड़फोड़, FIR, ट्रांसफर.. वो वह सब कुछ देखने को मिला जो एक पॉलिटिकल सीरीज में होता है। हम बात कर रहे हैं नटवर हाई स्कूल के जो पीएम श्री आत्मानंद नटवर हाई स्कूल के नाम से जाना जाता है। यहां की प्रिंसिपल पर हिंदू देवी देवताओं के अपमान को लेकर एबीवीपी ने प्रदर्शन किया। कहानी यहीं से शुरू होती है।

इस ऐतिहासिक स्कूल के वॉल पर एक समिति के द्वारा नवरात्र पर गरबा के आयोजन का पोस्टर लगाया गया था। जिसमें मां भारती के साथ, रायगढ़ की शक्तिपीठ बूढ़ी माई जी भी तस्वीरें थी। ऐसा आरोप है कि इस पोस्टर को स्कूल प्रबंधन ने हटवा कर फेक दिया। इसमें लगी देवी की तस्वीर भी फट गई और पूरा बवाल यही से शुरू हुआ।

स्कूल प्रांगण में जमीन पर पड़ा पोस्टर

भारतीय जनता पार्टी के समर्थित छात्र इकाई एबीवीपी ने 11 सितंबर को सौरभ नामदेव की अगुवाई में  स्कूल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। एबीवीपी ने वहां के प्रिंसिपल रूबी एस वर्गीस पर हिंदू देवी देवताओं और सनातन धर्म के अपमान का भी आरोप लगाया और उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा अपने धर्म का लॉकेट गले में पहना जाता है लेकिन सनातन धर्म के मानने वाले छात्रों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

[videopress OOnx9RBL w=432 h=768]

11 सितंबर का आंदोलन स्कूल के गेट के बाहर तक चल रहा था। थोड़ी देर में आंदोलन उग्र हो गया। एबीवीपी के लोग स्कूल के अंदर घुस गए। स्कूल के अंदर रखे गमले और कुछ कुर्सिया तोड़फोड़ का शिकार हुई। कोतवाली पुलिस मामला संभालने वहां पहुंची थी। कोतवाली थाना प्रभारी को स्कूल में ही एबीवीपी के द्वारा ज्ञापन दिया गया और कार्रवाई के आश्वासन के बाद एबीवीपी शांत हुई और सब लौट गए।

थाना प्रभारी को ज्ञापन देते एबीवीपी

इसके बाद स्कूल के प्रबंधन के द्वारा प्रिंसिपल के आदेश पर सौरभ नामदेव एवं अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई। इस शिकायत के आधार पर सौरभ नामदेव एवं अन्य छह लोगों के खिलाफ  कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई।

FIR के बाद सोशल मीडिया में सौरभ नामदेव की पोस्ट

FIR की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर एबीवीपी आर पार की लड़ाई के मूड में दिखाई दी। सोशल मीडिया में स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल के खिलाफ आंदोलन और भी बढ़ गया।

उनके इसके अगले दिन दोपहर करीब 12:00 बजे नटवर स्कूल के प्रिंसिपल रूबी वर्गीस का ट्रांसफर आदेश जारी हो गया और उनकी जगह व्याख्याता दिनेश अग्रवाल को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया। सोशल मीडिया में इसकी जानकारी सबसे पहले भाजपा के प्रवक्ता गणेश अग्रवाल के द्वारा दी गई। फिलहाल ट्रांसफर को इस आंदोलन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जारी ट्रांसफर आदेश

धर्म के बाद अब छात्रों के कुछ मूलभूत मुद्दे

इस पूरे आंदोलन ने रायगढ़ में लगभग सुप्त अवस्थाएं पड़ी छात्र राजनीति में गर्माहट का दी है। लेकिन सिर्फ धर्म विशेष को लेकर आंदोलन करने से बेहतर है कि यह छात्र संघ छात्रों की मूलभूत समस्या पर भी ध्यान दें। क्योंकि इसी प्रांगण में स्कूल की बिल्डिंग के बाहर इस स्कूल का दूसरा भाग संचालित है। जहां बरसात के दिनों में तालाब जैसी स्थिति हो जाती है। परिजनों और छात्रों को स्कूल जाने और आने के लिए इस पूरे तालाब को पार करके जाना पड़ता है, जमीन पर पड़ा पोस्टर उनकी नजर में आ गया मगर प्रांगण का अघोषित तालाब नहीं दिखा! शायद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद या भाजपा सरकार का ध्यान वहां भी गया होता तो आज छात्रहित में एक और अच्छा काम हो जाता। फिलहाल वह वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026