छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रधरनगर-बोईरदादर रोड पर हादसे पर हादसा: आज फिर बड़ी दुर्घटना टली! बच्चे ने चढ़ा दी चार पहिया वैन

रायगढ़ @दीपक आचार्य। आज दिनांक 21 जून को सुबह 9:45 बजे, हाउसिंग बोर्ड के सामने सब्जी दुकान के पास एक गंभीर हादसा होते-होते टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सब्जी दुकान वाले का नाबालिग बेटा, जो गाड़ी चलाना नहीं जानता, ने खेल-खेल में सब्जी ढोने वाली इक्को वेन स्टार्ट की और कुछ ही सेकंड में वाहन ने डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक बाइक सवार, साइकिल सवार, और पास ही खड़ी एक महिला को रगड़ते हुए टक्कर मार दी।

इस दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज का एक प्यून बाइक से जा रहा था, जिसे इक्को वेन ने डिवाइडर पर चढ़ाते हुए रगड़ा। उसकी पैर में गंभीर चोटें आई, जिसे आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सब्जी दुकान पर बच्चे अक्सर गाड़ी से खेलने की हरकतें करते हैं, और कई बार लोगों ने समझाया भी है, लेकिन लापरवाही लगातार बनी हुई है।

बीते दिन भी हुआ था हादसा

इसी क्षेत्र में बीते दिन दोपहर डेढ़ बजे, एक डिजायर कार ने डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दी थी। कार के परखच्चे उड़ गए थे और पास से गुजर रही दो स्कूल छात्राएं बड़ी मुश्किल से बचीं।

स्थानीय दुकानदारों द्वारा सड़क के किनारे अतिक्रमण कर सब्जी दुकानें लगाने और ग्राहक द्वारा सड़क पर ही वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है और दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं।

शाम के समय नाबालिग बाइकर्स की गैंग भी इलाके में तेज़ रफ्तार से बाइक चलाते देखी जाती है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में रहते हैं।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि
🔹 नाबालिग व तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए
🔹 अतिक्रमण कर सड़क घेरने वालों पर नगर निगम सख्ती बरते
🔹 चक्रधरनगर-बोईरदादर रोड पर यातायात व्यवस्था सुधारी जाए

फिलहाल, घटना से इलाके में भय का माहौल है और लोग प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं।

-दीपक आचार्य

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026