छोड़कर सामग्री पर जाएँ

Adani Power Limited चार गांव उजाड़ कर करेगा विस्तार! सुलगती विरोध की चिंगारी.. पहले के वादे अधूरे अब नई कसमे.. पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Adani Power Limited: रायगढ़ में उद्योगों की कोई कमी नहीं है! नए उद्योग भी खुल रहे हैं और पुराने उद्योग अपना विस्तार भी कर रहे हैं मगर इसी के साथ प्रदूषण और बेरोजगारी में भी विकराल रूप से विस्तार हो रहा है। यहां सिर्फ उद्योगों का विकास होता है मगर रायगढ़ जिले के रहने वाले स्थानियो का नहीं! जल, जंगल, जमीन का विनाश, बीमारियां, प्रदूषण, बेरोजगारी, विकास के नाम पर यही मिला है। प्रायः शांत रहकर सब कुछ सहने वाले अब इसके विरोध में खड़े हो रहे हैं। ताजा मामला अदानी पावर लिमिटेड का है।

सुलगती विरोध की चिंगारी

रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड के लोगों ने इन दिनों अडानी पावर लिमिटेड के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, अडानी कंपनी अपने विस्तार की कवायद में है और आगामी 12 जून को बकायदा इसकी जनसुनवाई भी है। ऐसे में औद्योगिक प्रदूषण, बीमारी और बेरोजगारी की मार से कराह रहे ग्रामीणों के मन में विरोध की चिंगारी सुलगने पर वे लगातार बैठक करते हुए मुखालफत पर उतर आए हैं।

चार गांव उजाड़ कर होगा विस्तार

पुसौर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़े भंडार, छोटे भंडार, अमलीभौना और सरवानी जैसे 4 गांवों के बीच स्थित अडानी पावर लिमिटेड अपने फैक्ट्री का विस्तार करना चाह रहा है। इसकी सरकारी प्रक्रिया भी शुरू हो गई और अगले महीने यानी 12 जुलाई को नजदीकी ग्राम सूपा में विधिवत जनसुनवाई भी मुकर्रर है। यही कारण है कि अडानी के भविष्य में विकराल रूप लेने के पहले जागरूक ग्रामीणों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए लड़ाई का श्रीगणेश भी कर दिया है।

पहले कोरबा वेस्ट अब अदानी पावर

रायगढ़-सारंगढ़ नेशनल हाईवे में चन्द्रपुर के पहले ग्राम बड़े भण्डार मेन रोड किनारे स्थित यह फैक्ट्री पहले कोरबा वेस्ट के नाम से जानी जाती थी। लेकिन, अब यह अडानी पावर लिमिटेड है और उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी अपने विस्तार की कवायद में है। जबकि, आसपास के ग्रामीण इसकी पुरजोर खिलाफत करते हुए अपना कमर तक कस चुके हैं।

पहले के वादे अधूरे अब नई कसमे

ग्रामीणों का आरोप है कि कोरबा वेस्ट उनके गांव की हरियाली को पहले ही खा चुकी है। और अब रहा सहा कसर अडानी पावर निकाल रहा है। कंपनी स्थापना के दौरान भूमि अधिग्रहण में स्थानीय लोगों की पुश्तैनी जमीन तो काफी पहले ही जा चुकी है, मगर शर्त के अनुसार उनके परिवार के सदस्यों को न तो स्थायी नौकरी मिली और न ही गोद गांव में सीएसआर मद से विकास की वो गंगा बही, जो नियमानुसार होनी चाहिए। यही नहीं, कंपनी प्रबंधन गांव की कच्ची सडक़ को भी बना नहीं सकी। नतीजतन, बारिश होते ही रोड में पानी और कीचड़ भरा रहता है।

ऐसे में विरोध की मशाल थामे ग्रामीण अब अडानी पावर की जनसुनवाई में जमकर खिलाफत के लिए बैठकें भी कर रहे हैं ताकि अपने गांव के स्वरूप को औद्योगिक प्रदूषण की कालिख से बचा सके।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026