छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पति से अफेयर का शक: देवरानी ने जेठानी को पीटा! बेटे और मां को भी नहीं छोड़ा..

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पति से अफेयर के शक में देवरानी ने जेठानी को जमकर पीटा। इसी दौरान बीच-बचाव करने आई मां और बेटे को भी चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी देवरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ग्राम सलखिया निवासी मनमति चौहान (38 वर्ष) रोज़ी-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती है। कई साल पहले उसकी शादी ग्राम केकराझरिया निवासी धोबाराम चौहान से हुई थी, लेकिन करीब एक साल पहले पति की मौत हो चुकी है। मनमति के एक बेटी और 15 वर्षीय बेटे अरुण चौहान हैं।

ग्राम पिपराही की रहने वाली सरस्वती चौहान उसकी देवरानी है। सरस्वती को संदेह था कि उसके पति ओमप्रकाश चौहान और मनमति के बीच अवैध संबंध हैं। इसी शक को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

27 अगस्त को हुआ विवाद

घटना 27 अगस्त की दोपहर की है। सरस्वती चौहान, मनमति के घर पहुंची और अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा करने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सरस्वती ने गाली-गलौज करते हुए मनमति को हाथ-मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया।

मारपीट का शोरगुल सुनकर उसका बेटा अरुण और उसकी मां बुधवारो उसे बचाने आई। जिसमें उनको भी चोटे लगी।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपराध
घटना के बाद गांव वालों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। पहले दोनों पक्षों में राजीनामा की कोशिश हुई, लेकिन सहमति नहीं बनने पर मनमति ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी सरस्वती चौहान के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS और 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026