छोड़कर सामग्री पर जाएँ

14 साल बाद रायगढ़ पुलिस के हाथ लगा हत्या और लूट का आरोपी! ड्राइवर की गोली मारकर की थी हत्या और लूटा था लाखों का लोहा! हरियाणा से धर लायी पूंजीपथरा पुलिस..

रायगढ़। मामले में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपी और वारंटियों की पतासाजी के क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या और लूट के मामले में 14 साल से फरार चल रहे आरोपी/वारंटी राशिद उर्फ हाफिज को हरियाणा के नूह जिला से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है।

एटा (उत्तर प्रदेश) का मूल निवासी आरोपी राशिद उर्फ हाफिज पिछले कई साल से अपनी पहचान बदलकर नूह हरियाणा में प्रायवेट कंपनी का कर्मचारी बनकर रह रहा था। जो घूम-घूम कर साड़ी तथा प्लास्टिक बर्तन वगैरह बिक्री का काम करने लगा था। नूह हरियाणा में काफी मशक्कत के बाद आरोपी का पता लगा जिसे पूंजीपथरा पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर स्थानीय नूह कोर्ट में पेश किया गया और ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपी को रायगढ़ लाया गया है ।

आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराध का संक्षिप्त विवरण

जानकारी के अनुसार 15 मई 2010 को थाना पूंजीपथरा में जी.पी. ग्लोबल इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक समीर अहमद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि 3 मई 2010 को उन्होंने प्लांट से अनुप रोड़ कैरियर रायगढ़ के ट्रक से 40 टन 560 किलो लोहा (एम.एस.इंगाट) ग्रोवर स्टील रोलिंग मिल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश भेजा गया था। ड्रायवर का नाम रामनारायण नाई (निवासी सुभाषनगर, एटा, उत्तर प्रदेश) था।

6-7 दिन बाद लोहा गाजियाबाद नहीं पहुंचने पर पता किया ट्रांसपोर्टर के जरिए पता चला कि ट्रक मेरठ मुजफ्फरपुर हाईवे के पास लावारिस हालत में खड़ी है। ड्रायवर रामनारायण से संपर्क नहीं हुआ। ड्रायवर के द्वारा ट्रक में लोड लोहा को गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचने के संबंध में थाना पूंजीपथरा में खयानत का अपराध क्रमांक 78/2010 धारा 407 आईपीसी के तहत पंजीबद्ध किया गया।

ड्राइवर की हत्या

अपराध विवेचना के दरमियान ट्रक ड्रायवर की रामनारायण नाई की हंडिया इलाहाबाद के बीच गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली। जिस संबंध में थाना हंडिया इलाहाबाद में आरोपी पवन यादव व अन्य पर हत्या का अपराध पंजीबद होने की जानकारी मिली।

प्लान

हत्या के अपराध में गिरफ्तार आरोपी पवन यादव और सर्वेश्वर यादव का सीजेएम न्यायालय एटा से अनुमति प्राप्त कर आरोपियों का मेमोरेंडम लिया गया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2010 को ट्रक के चालक रामनारायण नाई के साथ आरोपी पवन कुमार यादव और सर्वेश कुमार यादव रायगढ़ आए थे। आरोपी पवन यादव, सर्वेश्वर कुमार यादव ने अपने साथी कबाड़ी संचालक मलिखान सिंह और राशिद हुसैन के साथ मिलकर रामनारायण के ट्रक में लोड के लोहे को लूटपाट की नीयत से हत्या का षडयंत्र प्लान किया था।

लुटे हुए माल को लेकर आपस में झगड़ा

ट्रक ड्रायवर रामनारायण नाई की इलाहाबाद के बीच आरोपी रशीद उर्फ हाफिज ने हंडिया 315 बोर से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मालिखान और रशीद उर्फ हाफिज के बीच लोहा बिक्री को लेकर झगड़ा विवाद हुआ। दोनों ट्रक एवं ट्रक में लोड एम.एस.इंगाट को छोड़कर भाग गए। प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 407 को हटाकर 397, 398, 302, 201, 120बी, आईपीसी एवं 25,27 आर्म्स एक्ट की धारा जोड़ी गई।

राशिद था फरार

प्रकरण में तीन आरोपी पवन यादव, सर्वेश्वर कुमार यादव, मलिखान सिंह गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपी रशीद हुसैन के विरुद्ध धारा 299 सीआरपीसी के तहत चालान पेश किया गया था। फरार आरोपी का न्यायालय से स्थाई वारंट जारी हुआ था। जिसकी पतासाजी के लिए पुलिस टीम आरोपी के मूल निवास एटा (उत्तर प्रदेश) जाकर पतासाजी किया गया। जहां से आरोपी फरार था तथा कोई विशेष जानकारी नहीं मिली।

नये सिरे से पतासाजी

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक श्रीनाथ त्रिपाठी द्वारा आरोपी/वारंटी की गिरफ्तारी के लिये नये सिरे से पतासाजी किया गया। जिसके हरियाणा में काम करने की जानकारी मिली। तत्काल थाना प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर टीम दिगर प्रांत भेजा गया जिन्होंने हरियाण के नूह में काफी प्रयास के बाद आरोपी रशीद उर्फ हाफिज पिता मोहम्मद हुसैन उर्फ उमर उम्र 38 साल निवासी मरहरा काजी मोहल्ला थाना मरहरा जिला एटा (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम नूहू हरियाणा को पकड़ा और न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेकर रायगढ़ लाया गया है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम व डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी/वारंटी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक श्रीनाथ त्रिपाठी, प्रधान रक्षक अमित तिर्की, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी और ओम तिवारी की अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026