छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मेन रोड के बाद फ्रूट्स सिंडिकेट के कब्जे में हनुमान जी! भक्त मुक्त करायेगे या प्रशासन..? इंतजार में हनुमान जी..?

रायगढ़। अभी कुछ दिन ही हुए रामनवमी की धूम पूरे रायगढ़ में दिखी थी। कल श्री हनुमान जयंती है। इसमें रामनवमी वाली धूम तो नहीं दिखेगी मगर मंदिरों में भजन कीर्तन और भंडारे का आयोजन बड़े उत्साह के साथ होगा। लेकिन हम यहां अभी आपको कोई दूसरी बात बताने वाले हैं। शहर के जीरो किलोमीटर पॉइंट सतीगुडी चौक में हनुमान जी कब्जे का शिकार हो गए हैं। कुछ धर्म प्रेमियों/राजनीतिको को शायद यह लाइन अच्छी ना लगे, मगर सच तो यही है। इस पूरे मामले श्री मनीष भट्टाचार्य ने बड़ी अच्छी तरह समझाते हुए बताया कि

कब्जे का शिकार हनुमान मंदिर

ये सत्तीगुड़ी चौक स्थित बालमंदिर स्कूल के पीछे हनुमान मंदिर है। जो तीर का निशान है। पहले फल दुकान वहां मंदिर के बगल में खोला गया था। आज स्थिति ये है कि मंदिर लगभग गायब हो गया है। एक नही तीन तीन फल दुकान खुल गए है। मंदिर में पूजा करना असंभव है! आसपास के दुकानदार से कुछ बोलते हैं तो ये झगड़ा करने लग जाते हैं। हम केवल रामनवमी का राजनीतिकरण करेंगे या हनुमान जी को भी इस अवैध कब्जे से मुक्ति दिलाएंगे..? कल हनुमान जयंती है; इसलिए ध्यान आया!

– मनीष भट्टाचार्य

कब्जे का शिकार हनुमान मंदिर

इस विषय पर पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि

शहर में रेहड़ीवालों की बाढ़ आई है। बात करने का तरीका भी ऊटपटांग है। बदतमीजी और बहस आम है। ये लोग कौन हैं कहां से आए हैं? क्या जिला या पुलिस प्रशासन ने इनकी कभी खोज खबर ली..?

शहर की आबो हवा बदल गई है। समान सस्ता होने के बाद भी हमें महंगा बिना किसी तीज त्यौहार और मौके के मिल रहा है। प्रदेश का सबसे महंगा शहर रायगढ़ बन चुका है। आखिर क्यों ?
ठेले से लेकर दुकान वाले सब महंगा बेच रहे हैं। ये बेलगाम हैं। जिम्मेदार कोयला, कबाड़ और उद्योग में मस्त हैं।

– अभिषेक उपाध्याय

देखा जाए तो यह तो स्पष्ट है कि हनुमान जी कब्जे का शिकार तो हो गए हैं। पूरे शहर को देखा जाए तो वही हाल है। सड़क किनारे फल वालों कितनी दुकान मिलेगी। आपको ऐसा लगेगा जैसे कि आप रायगढ़ शहर नहीं बल्कि फल मंडी में घुस आए हो।

कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने से फल वालों को हटाया गया था। मगर हफ्ते भर बार फिर से वही सीन सड़कों पर दिखाई दिया। रायगढ़ की आप किसी भी मेंन रोड के किनारे अवैध कब्जों के साथ फलों की लंबी चौड़ी दुकान मिलेगी। इनमें से रायगढ़ स्थानीय एक्का-दुक्का का ही मिल जाए तो बहुत बड़ी बात है, बाकी सभी दूसरे प्रदेशों के है। इनको मंदिर या किसी सड़क से कोई फर्क नहीं पड़ता। सूत्र बताते हैं कि इन सभी को बसाया गया है, एक फ्रूट सिंडिकेट के द्वारा।

फिलहाल अभी नगर निगम रामनवमी के झंडा बैनर उतारने में व्यस्त है। बजरंग दल द्वारा निगम के सामने आज हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। उनका कहना था कि नगर निगम ने राम का अपमान किया है। उनकी तस्वीरों को नगर निगम की कचरा गाड़ी में उठाकर ले जाया गया, जो कि उनकी आस्था पर चोट पहुंचाता हैं।

कल हनुमान जयंती है! ऐसे में बरसों से कब्जे का शिकार हो रखे हनुमान जी को छुड़ाने भक्त आएंगे या फिर रायगढ़ जिला प्रशासन..? हम भी इंतजार में हैं और हनुमान जी भी..!

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026