छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पत्रकार सत्यजीत घोष पर कातिलाना हमला होने के बाद प्रेस बिरादरी में डर का माहौल! प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा..

  • पत्रकार सत्यजीत घोष पर हुए जानलेवा हमले की रायगढ़ प्रेस क्लब ने की कड़ी निंदा
  • पत्रकारों ने एसपी रायगढ़ से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की
  • दो आरोपी पकड़ाये हैं, सभी पहलुओं पर जांच जारी है: एसपी दिव्यांग पटेल

रायगढ़। सोमवार रात छत्तीसगढ़ नाव के डायरेक्टर व प्रेस क्लब रायगढ़ के सदस्य सत्यजीत घोष पर जानलेवा हमला हुआ। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाजरत सत्यजीत घोष के सिर पर गंभीर चोटें आई है। रायगढ़ प्रेस क्लब ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।

इसी संदर्भ में मंगलवार शाम पत्रकारों का एक दल पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल से मिलने पहुंचा और उनसे इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की और पत्रकार सुरक्षा के लिये कठोर कदम उठाये जाने की भी मांग की।

एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि पत्रकार सत्यजीत घोष पर हमला होने के बाद हमने पूरी ऊर्जा झोंक रखी थी। नतीजतन घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने फरार दो संदेहियों को धर दबोचा है। जिनसे कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने सत्यजीत घोष पर कातिलाना हमला किया।

इसके बाद पत्रकारों द्वारा इस हमले के पीछे सत्यजीत घोष द्वारा बताये गए माल संचालक की भूमिका पर भी पुलिस कप्तान को अवगत कराया। जिस पर पुलिस कप्तान द्वारा पत्रकारों को आश्वस्त किया गया कि पुलिस इस मामले की हर एक एंगल से निष्पक्ष पूर्वक जांच करेगी।

एसपी ने यह भी कहा कि रायगढ़ जैसे शांत शहर में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिये, इसके लिये पुलिस इस मामले से जुड़े हर उन पहलुओं की भी पूरी निष्पक्षता से जांच करेगी जो उनके संज्ञान में पत्रकारों द्वारा लाया गया है।

बहरहाल शहर के मुख्य चौराहे में एक पत्रकार पर जानलेवा हमला होने के बाद जिले के सभी पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। समाज का प्रतिबिंब और लोकतंत्र के चौथे आधार स्तंभ पर इस प्रकार के हमले से रायगढ़वासी भी सकते में है।

सभी पत्रकारों ने अपनी सुरक्षा को लेकर एसपी रायगढ़ से बातचीत की है कि ऐसी व्यवस्था बनाई जाये जिससे अनायास ही किसी पत्रकार पर मिथ्या लांछन लगाकर सोशल मीडिया पर उसका मानमर्दन न किया जाये और खबर की बौखलाहट के बाद पुलिस की धमकी न दी जाये और पुलिस, पत्रकार के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पहले एक बार उस पत्रकार से पूरे मामले की तस्दीक कर ले साथ ही प्रेस क्लब रायगढ़ जैसी संस्था का भी सहयोग ले।

पत्रकारों का कहना है कि पुलिस और पत्रकार के परस्पर सहयोग से ही एक अच्छा वातावरण निर्मित होता है। अगर इसमें किसी भी एक अंग को चोट लगती है तो आहत दोनों पक्ष होता है। फिलहाल बात पत्रकार सत्यजीत घोष की है। जिस पर कातिलाना हमला होने के बाद प्रेस बिरादरी में डर का माहौल बना हुआ है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026