छोड़कर सामग्री पर जाएँ

नेशनल डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अब विदेश में भी भारत का परचम लहराने की तैयारी में.. रायगढ़ की बेटी अनंता पांडेय

रायगढ़ की बेटी अनंता पांडेय ने नेशनल डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अब विदेश में भी भारत का परचम लहराने की तैयारी में एक और कदम बढ़ा लिया है। अखिल नटराजम अंतर सांस्कृतिक संघ मेंबर ऑफ़ द इंटरनेशनल डांस काउंसिल सीआईडी पेरिस फ्रांस द्वारा थाइलैंड पट्टाया में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन में कत्थक और वेस्टर्न डांस कॉम्पिटिशन के लिए डायरेक्ट सलेक्ट हुई है।

अनंता पांडेय

75 वे स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर यह इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया है। अनास इंडिया द्वारा आयोजित कटक नेशनल डांस कॉम्पिटिशन में पूरे भारत में द्वितीय स्थान , जयपुर में ज्यूरी कैटेगिरी में प्रथम स्थान और अहमदाबाद में हिप हॉप में पूरे भारत में प्रथम और कत्थक में तृतीय स्थान पर रही थी। अनंता के लगातार परफारमेंस को देखते हुए उन्हें वर्ल्ड इंटरनेशनल डांस कॉम्पिटिशन में डायरेक्ट चयन किया गया है। दिव्या पांडेय सीडब्ल्यूसी सदस्य और पत्रकार साकेत पांडेय की 15 वर्षीया सुपुत्री अनंता डांस के अलावा क्रिकेट बास्केट बॉल और ताइक्वांडो की भी उम्दा खिलाड़ी है और मेघावी छात्रा है।

अनंता पांडेय

आईएएस आफिसर बनने का सपना संजोए अनंता फिलहाल कार्मेल कांवेंट स्कूल में कक्षा दसवीं में अध्यनरत है। रामलीला मैदान में स्थित भवप्रीता डांस एकेडमी की कोरियोग्राफर है नवरात्रि में गरबा डांडिया का भी विशेष प्रशिक्षण देती है। बेहद टैलेंटेड अनंता का अगला लक्ष्य अब थाइलैंड फतह है। पत्र मिलने के बाद अनंता अब अपने भाई आंजनेय पांडेय के साथ तैयारी में जुट गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026