छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ में 26 जनवरी के सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेईमानी का आरोप! भाई भतीजावाद में दिया पुरस्कार.. निर्णायक मंडल ने करवाई प्रशासन की बेइज्जती!


रायगढ़। जिले में प्रशासन द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के फैसले की काफी किरकिरी हो रही है। भाई भतीजावाद प्रभाव में आकर पुरस्कार वितरण का आरोप लग रहा है। 26 जनवरी का सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी शानदार रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में संस्कार पब्लिक स्कूल ने काफी प्रस्तुति दी। उन्हें पुरस्कार मिला लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल ने अपना ईनाम लेने से इंकार कर दिया और शील्ड लेने के बाद वापस कर दिया।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रस्तुति

दरअसल गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया था। जिसमें 4 स्कूलों ने हिस्सा लिया था। जिसमें संस्कार पब्लिक स्कूल , ओपी जिंदल स्कूल तमनार, इंडियन स्कूल और सेंट जेवियर स्कूल ने हिस्सा लिया। चारों स्कूल का प्रर्दशन शानदार रहा लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल के प्रर्दशन ने सबका दिल जीत लिया। उसमें प्रस्तुत फौजी के जीवन पर आधारित नृत्य में एक से एक योगा और नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसके कारण पूरी जनता ने तारीफ की, सबने कहा कि संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने दिल जीत लिया। लेकिन जब पुरस्कार की घोषणा हुई तो प्रथम पुरस्कार किसी और स्कूल को दे दिया गया जिसके कारण माहौल अत्यंत तनावपूर्ण हो गया।

रायगढ़ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चे

इसके बाद वहां उपस्थित जनता ने निर्णायक मंडल पर बेईमानी से निर्णय करने का आरोप लगाया, अतिथियों के सम्मान को देखते हुए इनाम तो ले लिए लेकिन बाद में द्वितीय स्थान का शील्ड संस्कार पब्लिक स्कूल ने वापस कर दिए। जनता के बीच इस गलत निर्णय की चर्चा होती रही, यह भी कहा गया कि जानबूझकर अपने से जुड़े स्कूल को इनाम देने के लिए बेईमानी की गई। यदि इतने बड़े कार्यक्रम में ऐसे होगा तो जनता का क्या भरोसा रह जायेगा। यह चर्चा जनता के बीच होती रही।

रखनी चाहिए सावधानी

संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि इतने बड़े आयोजन में सावधानी रखनी चाहिए , जब सबकी नजर में संस्कार पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान के लायक परफॉर्म की है तो निर्णायक मंडल की नजर में कैसे नही किया आश्चर्य है और इस निर्णय से हम दुखी हैं। मुझे शासन प्रशासन के अधिकारियो, मीडिया, जनता सभी ने पहले ही बधाई दे दी थी पर पता नहीं फिर क्या हुआ। लेकिन यह सही नहीं हुआ। इससे कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचती है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026