छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अमित बघेल पर नहीं हुई FIR: अग्रवाल और सिंधी समाज का गुस्सा फूटा! हजारों की संख्या में धरने पर बैठे..

  • हजारों की संख्या में आज अग्रवाल समाज ने आक्रोश व्यक्त करते हुए दिया धरना प्रदर्शन
  • अग्र समाज के धरना प्रदर्शन में पूरे सिंधी समाज सहित सर्व समाज के लोग भी हुए शामिल
  • अग्र और सिंधी समुदाय के लोगों ने विरोध स्वरूप अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान रखे बंद
  • अग्रवाल समुदाय की महिलाओं ने भी आज के प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायगढ़ 4 नवंबर। आज अग्र समाज द्वारा एक कुंठित मानसिकता के व्यक्ति के द्वारा अग्रसेन महाराज भगवान झूलेलाल और हमारे देश के महापुरुष के ऊपर बहुत ही अमर यदि टिप्पणी की गई इसके विरोध स्वरूप आज हजारों की संख्या में अग्रवाल समाज के महिला और पुरुषों ने धरना प्रदर्शन करके अपना आक्रोश व्यक्त किया और अमित बघेल के ऊपर छत्तीसगढ़ शासन और रायगढ़ के प्रशासन से राष्ट्रद्रोह सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज करने के लिए मांग रखी है।


जैसा की सर्वविदित है कि रायगढ़ की माटी में रची बसी कौमी एकता की भवन फिर से आज के धरना प्रदर्शन में देखने को मिली जब रायगढ़ के विभिन्न समाज के प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने किसी व्यक्ति के द्वारा अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के आराध्य, देश के महापुरुषों के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए खुलकर इस विरोध में अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया और भविष्य में भी कोई भी आंदोलन के लिए कम से कदम मिलाकर चलने की बात सार्वजनिक मंच से कहीं। आज के धरना प्रदर्शन में हमारा पूरा शहर का हर वर्ग आक्रोशित नजर आया।

आज इस विशाल महा धरना प्रदर्शन के मंच से अग्रवाल समाज सिंधी समाज सहित विभिन्न समाज के जो गणमान्य नागरिक पहुंचे थे उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार और रायगढ़ के प्रशासन से अपील कि है कि ऐसे व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए जिसने आज अग्रवाल समाज, सिंधी समाज एवं अन्य समाज को को सड़क पर आकर आंदोलन करने पर मजबूर कर दिया है। सभी लोगों ने एक स्वर में मांग की है कि ऐसे कुंठित मानसिकता के व्यक्ति पर कार्यवाही ऐसी होनी चाहिए कि भविष्य में छत्तीसगढ़ में फूल डालो डालो शासन करो कि राजनीति के लिए उस व्यक्ति को 1000 बार सोचना पड़े। अग्रवाल समाज सिंधी समाज एवं धरना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति ने पूरे रायगढ़ वासियों का यहां की भाईचारा और एकता को बनाए रखने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और शासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग करता कि है।

समाज के प्रत्येक व्यक्ति जो आज के धरने में शामिल थे वहां पर हर महिला पुरुष बुजुर्गों के मन में अपने सभी छोटे बड़े उन जनप्रतिनिधियों के प्रति भी आक्रोश देखने को मिला है जिन्होंने मंच या किसी भी अन्य माध्यम से समाज का समर्थन नहीं किया। भीड़ में इस बात की भी चर्चा बहुत जोर से थी की क्या आसामाजिक तत्वों को जनप्रतिनिधियों का और सरकार का समर्थन हासिल है जो वह ऐसे गंदे कार्य कर रहे हैं और समाज में फुट की भावना उत्पन्न कर रहे हैं।

समाज के लोगों ने प्रशासन और शासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र इस व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो बहुत ही जल्द उग्र आंदोलन के लिए रणनीति तैयार की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026