छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओडिशा के झारसुगुड़ा से पकड़ा गया यूपी का अंतरराज्यीय गांजा तस्कर: रायगढ़ की जोबी पुलिस का ऑपरेशन सफल

रायगढ़, 9 दिसंबर। जोबी पुलिस चौकी ने गांजा तस्करी के एक फरार आरोपी को ओडिशा के झारसुगुड़ा से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लवलेश उर्फ रविन्द्र पटेल उर्फ लवकेश पांडे, निवासी उत्तर प्रदेश, एक संगठित अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़ा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी नारायण राठौर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी टीम ने आरोपी को झारसुगुड़ा जिले में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2025 में जोबी पुलिस ने ग्राम कुर्रु में रहने वाली अनीता बाई अगरिया के घर से 62 पैकेट में रखा कुल 64 किलो 360 ग्राम गांजा जब्त किया था। पूछताछ में अनीता ने बताया था कि उड़ीसा से गांजा लाकर उसके घर में डंप किया जाता था और फिर ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश भेजा जाता था।

इस गिरोह में सरस्वती साहू, उसका भाई मनोज उर्फ छोटू साहू, और लवकेश पांडे शामिल थे।उस समय सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि लवकेश और मनोज दोनों फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ओडिशा जाकर लवकेश पांडे को पकड़ा। आरोपी के पास से दो टच मोबाइल, सिम कार्ड और नगद 3 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी को अपराध क्रमांक 480/25 के तहत धारा 20(b), 29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक राजेंद्र राठिया, प्रदीप तिवारी और केशव राठिया की अहम भूमिका रही।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026